राकेश झुनझुनवाला (Rakesh jhunjhunwala) सपोर्टेड कंपनी स्टार हेल्थ (Star Health) पर मार्केट एनालिस्ट फिदा हैं। कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स ने इस न्यू लिस्टेड स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹806 प्रति शेयर रखा है। बता दें कि स्टार हेल्थ के शेयरों (star health stock price) की लिस्टिंग दिसंबर 2021 में हुई थी।
क्या कह रहे हैं एनालिस्ट?
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने अपने नोट में लिखा है, “कंपनी नए व्यवसाय में रिटेल कारोबार पर फोकस कर रही है। आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में तेजी आने की संभावना है। वित्त वर्ष 2013/24 में स्टार हेल्थ को 12%/17% आरओई बनाए रखने में मदद मिलेगी। हम इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 806 रुपये रखते हैं। हेल्थ सेगमेंट में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे स्टार हेल्थ की स्थिति में भी सुधार की संभावना है।”
यह भी पढ़ें- 52 वीक-लो के करीब राकेश झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टाॅक, अब होगी तगड़ी रिकवरी
कंपनी के बारे में?
देश में प्रमुख प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ का स्वामित्व वेस्टब्रिज कैपिटल और राकेश झुनझुनवाला जैसे निवेशकों के पास है। 2005 में स्थापित, स्टार हेल्थ रिटेल हेल्थ, ग्रुप हेल्थ, व्यक्तिगत दुर्घटनाओं और विदेशी यात्रा बीमा के लिए कवरेज विकल्प प्रदान करता है।