HomeShare Marketइस खबर के बाद 63 रुपये के शेयर की अचानक बढ़ गई...

इस खबर के बाद 63 रुपये के शेयर की अचानक बढ़ गई खरीदारी, सालभर में 550% का दिया रिटर्न, आज भी तेजी

Multibagger Stock SPML Infra Ltd: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी एसपीएमएल इंफ्रा लिमिटेड (SPML Infra Ltd) के शेयरों में आज 5 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर आज एनएसई पर 63.45 रुपये पर बंद हुए हैं। दरअसल, एसपीएमएल इंफ्रा लिमिटेड के शेयरों में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है।  बता दें कि सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग (PHED), राजस्थान के साथ कंपनी ने बड़ लेवल पर जल आपूर्ति परियोजना ‘जल जीवन मिशन’ के लिए समझौते किए हैं। 

सालभर में 550.77% भागा है यह शेयर
बता दें कि कंपनी के शेयर ( SPML Infra Ltd share price) सालभर में 9 रुपये से बढ़कर 63.45 रुपये पर पहुंच गए। इस दौरान इसने अपने शेयर धारकों को करीबन 550.77% का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल YTD में यह शेयर 122.63% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस दौरान यह 28.50 रुपये से बढ़कर 63.45 रुपये पर आया है। एक साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश की गई 5 लाख रुपये की रकम आज 32.96 लाख रुपये हो जाती।

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की कंपनी खरीद रही इस कंपनी में हिस्सेदारी, खबर के बाद खूब हो रही शेयरों की खरीदारी

संबंधित खबरें

क्या कहा कंपनी ने?
एसपीएमएल इंफ्रा ने कहा कि इस जलापूर्ति परियोजना का उद्देश्य राजस्थान के दौसा और सवाई माधोपुर जिलों के 1,256 गांवों और छह शहरों में रहने वाले लगभग 25,00,000 लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्रदान कराना है।  परियोजना को निर्धारित 24 महीने की अवधि के भीतर पूरा किया जाएगा (समय से पहले पूरा करने के लिए 3 प्रतिशत प्रोत्साहन दिया जाएगा)। एसपीएमएल इंफ्रा अगले 10 वर्षों के समय के लिए परियोजना के संचालन और रखरखाव के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होगा।एसपीएमएल इंफ्रा ने कहा कि वह ग्रामीण और शहरी भारत दोनों में ‘जल जीवन मिशन’ योजना के तहत मध्यम और बड़ी जल आपूर्ति परियोजनाओं को निष्पादित करने के लिए एक विश्वसनीय भागीदार बन गई है।

यह भी पढ़ें- इस पेनी स्टॉक ने ₹30 हजार के निवेश को केवल 6 महीने में बना दिया ₹7 करोड़, दिया 2 लाख पर्सेंट का रिटर्न

कंपनी की वित्तीय स्थिति
कंपनी ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 104 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.01 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में इसने 27.42 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। हालांकि, दिसंबर 2021 तिमाही में शुद्ध बिक्री 276.01 करोड़ रुपये रही, जो दिसंबर 2020 तिमाही में 309.21 करोड़ रुपये से 10.74 प्रतिशत कम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular