ऐप पर पढ़ें
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के कंसोर्टियम टीटागढ़ वैगन्स को भारतीय रेलवे की ओर से ऑर्डर मिला है। इसके तहत 80 स्लीपर क्लास की वंदे भारत ट्रेन का ठेका दिया गया है। यह ठेका कुल 9,600 करोड़ रुपये से अधिक का है। इस खबर के बाद शेयर बाजार में लिस्टेड स्मॉल कैप कंपनी टीटागढ़ वैगन्स के शेयर में तूफानी तेजी आई है।
क्या है शेयर का हाल: टीटागढ़ वैगन्स के शेयर बुधवार के कारोबार में लगभग 6% की तेजी के साथ 310 रुपये तक पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर भी है। हालांकि, दोपहर बाद के कारोबार में मुनाफावसूली भी देखने को मिली। बता दें कि टीटागढ़ वैगन्स ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले तीन वर्षों में स्टॉक लगभग 800% बढ़ गया है।
क्या है ऑर्डर की डिटेल: BHEL-टीटागढ़ वैगन्स कंसोर्टियम को छह साल में भारतीय रेलवे को 80 स्लीपर क्लास की वंदे भारत ट्रेन की आपूर्ति करनी है। स्लीपर क्लास की वंदे भारत ट्रेन की काफी मांग है। खासतौर से दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा जैसे लंबे रूट पर इन्हें चलाया जा सकता है।
इस समय चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनों में केवल कुर्सीयान और विशेष कुर्सीयान की श्रेणियां हैं। ऑर्डर के तहत प्रत्येक ट्रेन का आपूर्ति मूल्य करों और शुल्कों को छोड़कर 120 करोड़ रुपये है। 35 साल के लिए रखरखाव का ठेका भी दिया गया है। भेल 72 महीनों में 80 ट्रेन की आपूर्ति करेगी।