HomeShare Marketइस कंपनी को खरीदने की रेस में अंबानी और अडानी, NCLT से...

इस कंपनी को खरीदने की रेस में अंबानी और अडानी, NCLT से मिला वक्त, ट्रेडिंग बंद

ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (Future Retail) को कंपनी की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) को पूरा करने के लिए 90 दिनों का और वक्त दिया है। आपको बता दें कि इस कंपनी के लिए मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल और गौतम अडानी की ज्वाइंट वेंचर समेत 49 कंपनियों या निवेशकों ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा किया है।

फ्यूचर रिटेल की याचिका: दरअसल, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड की याचिका को स्वीकार करते हुए समयसीमा बढ़ाकर 15 जुलाई, 2023 कर दी है। कंपनी ने बताया कि यह आदेश 13 अप्रैल, 2023 को एनसीएलटी ने मौखिक रूप से सुनाया और लिखित आदेश का इंतजार है। 

बता दें कि कर्ज अदायगी में चूक के बाद 20 जुलाई, 2022 को एनसीएलटी ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू किया था। आईबीसी के तहत दिवाला समाधान के लिए समयसीमा 330 दिनों की है, जिसमें मुकदमेबाजी में लगने वाला समय भी शामिल है।

ट्रेडिंग है बंद: इस बीच, फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयरों की ट्रेडिंग बंद हो गई है। इससे पहले शेयर की कीमत 2.83 रुपये थी। अब बीएसई पर ट्रेडिंग प्रतिबंधित का मैसेज दिख रहा है। बता दें कि शेयर ने 3 अप्रैल 2023 को 2.10 रुपये के 52 वीक लो को टच किया था। वहीं, 52 वीक का हाई 30.95 रुपये है। इस भाव पर शेयर 13 अप्रैल 2022 को गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular