ऐप पर पढ़ें
बीते एक महीने के दौरान अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स इंडिया लिमिटेड (Ahluwalia Contracts LTD) के शेयरों में 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई है। अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्टस लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है की उन्हे 556.58 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।
टाटा का यह स्टॉक करेगा कमाल, एक्सपर्ट बोले – 3615 रुपये तक जाएगा भाव
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया है कि धारवी वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट फैसिलिटी को लेकर एक वर्क ऑर्डर मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कीमत 556.58 करोड़ रुपये की है। अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स इंडिया लिमिटेड की तरफ से फाइलिंग को दी जानकारी में कहा गया है कि यह नया वर्क ऑर्डर वेल्सपर एंटरप्राइजेज लिमिटेड की तरफ से दिया गया है।
2 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देगी कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक
शेयर बाजार में क्या है हाल
गुरुवार बीएसई में अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटे के शेयर का भाव 538.30 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुआ था। कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने के दौरान 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स पर दांव लगातार होल्ड करने वाले निवेशकों को 25 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न हाथ लगा है। बता दें, शेयर बाजार में कंपनी का 52 वीक हाई 605 रुपये प्रति शेयर और 52वीक लो 370.90 रुपये प्रति शेयर है।
6 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते