Nykaa stock price: इन दिनों शेयर बाजार में न्यू ऐज टेक कंपनियों के शेयरों में भारी उथल-पुथल है। अगर ऑनलाइन फैशन और ब्यूटी रिटेलर कंपनी नायका (Nykaa) की बात करें तो कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में लगातार गिरावट देखी गई। हालांकि, नायका को लेकर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। कंपनी के शेयर आज मंगलवार को 2.71 फीसदी बढ़कर 1,422 रुपये पर बंद हुए।
ब्रोकरेज हाउस ने क्या कहा?
ग्लोबल ब्रोकरेज सिटीग्रुप इंडिया (Citigroup india) के मुताबिक, नायका के शेयर का टारगेट प्राइस 1,620 रुपये है और यह निचले स्तर से लगभग 20 प्रतिशत ऊपर जा सकता है। बता दें कि पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में नायका के शेयर (Nykaa stock price) में 3.73 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, इस साल यह शेयर बिकवाली के दबाव में हैं और अब तक 31.84 पर्सेंट गिर चुका है। महीनेभर में यह शेयर 5.45 पर्सेंट गिरा है।
यह भी पढ़ें- Paytm ही नहीं इन कंपनियों में भी पैसे लगाकर पछता रहे निवेशक, हुआ भारी-भरकम नुकसान, क्या आपके पास भी हैं शेयर?
2,120 रुपये पर जाएगा शेयर
ब्रोकरेज हाउस JMFinancial के अनुसार, हाल ही में शेयर की कीमत में सुधार हुआ है जिसके चलते Nykaa शेयरों पर अपनी ‘बाय रेटिंग’ को दोहराया है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, नायका के शेयर पर खरीद की सलाह दी है। मार्च, 23 तक के लिए शेयर पर 2,120 रुपये (वर्तमान मूल्य से लगभग 50% फीसदी) का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने अपने नोट में कहा, “कंपनी के सामने नई चुनौतियां आने की संभावना है और कोविड के बाद की दुनिया में नए अवसर मिल सकते हैं। बावजूद डाटा ट्रेंड्स और नायका की स्ट्रैटजिक चॉइसेस से यह उम्मीद है कि कंपनी अपनी प्रॉफिटेबिल ग्रोथ को जारी रखने की स्थिति में है।” नोट में आगे कहा गया है कि Nykaa 3 सी- कंटेंट, क्यूरेशन और कनवीनिएंस पर जोर के साथ खास कंपनी है। यह तेजी से आगे बढ़ रही है और अपना भरोसेमंद कस्टमर बेस तैयार कर रही है।
यह भी पढ़ें- 7th Pay commission: होली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA Hike पर कल आएगा बड़ा फैसला!
मुनाफे में आई गिरावट
दिसंबर तिमाही में नायका का मुनाफा 28 करोड़ रुपए था। इसी अवधि में एक साल पहले मुनाफा 69 करोड़ रुपए था। इस लिहाज से 59 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़ गया। दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू बढ़कर 1,098 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 808 करोड़ रुपए था। आपको बता दें कि दिसंबर तिमाही में नायका का आईपीओ आया था। आईपीओ के लिए कीमत दायरा 1,085-1,125 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट हुआ था, लिस्टिंग के दिन ही उन्हें लगभग डबल मुनाफा हुआ। 26 नवंबर को कंपनी का शेयर भाव 2,574 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद लगातार शेयर में गिरावट देखने को मिल रही थी।