ऐप पर पढ़ें
कोविड-19 के बाद एक बार फिर से रियल एस्टेट के बिजनेस में तेजी देखने को मिल रही है। इस सेक्टर की कंपनियों के तिमाही नतीजे सारी कहानी बयां कर रहे हैं। रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी अजमेरा रिएल्टी एंड इंफ्रा इंडिया (Ajmera Realty & Infra India) के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इसकी बड़ी वजह कंपनी की चौथी तिमाही के नतीजे हैं।
यह भी पढ़ेंः हर शेयर पर 72 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, एक्स-डेट 2 दिन बाद
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के सेल्स में 93 प्रतिशत का ग्रोथ देखने को मिला है। वहीं, मार्च तिमाही की बात करें तो इस दौरान अजमेरा रिएल्टी की कुल सेल्स 140 करोड़ रुपये हुई है। दिसंबर तिमाही की तुलना में कंपनी का प्रदर्शन मार्च तिमाही 10 प्रतिशत तक बेहतर हुआ है। बता दें, बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल सेल्स 128 करोड़ रुपये की हुई थी।
अडानी की इन 3 कंपनियों में 2 दिन से लग रहा है अपर सर्किट, निगरानी बढ़ी
मार्च तिमाही के नतीजे आने के बाद आज कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद स्टॉक का भाव बीएसई में 314.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। अजमेरा रिएल्टी के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। दोपहर तीन बजे के करीब कंपनी के शेयर 5.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 311.25 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें, बीते एक महीने के दौरान कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को करीब 14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।