HomeShare Marketइस कंपनी के शेयरों में भूचाल, अचानक निवेशक बेचने लग गए शेयर,...

इस कंपनी के शेयरों में भूचाल, अचानक निवेशक बेचने लग गए शेयर, IPO प्राइस से नीचे आया भाव

ऐप पर पढ़ें

Campus Activewear Ltd share: बुधवार के इंट्रा-डे कारोबार में कैंपस एक्टिववियर के शेयरों में 6% से अधिक की तगड़ी गिरावट आई। जूते बनाने वाली कंपनी के शेयर बीएसई पर 282.45 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गए। स्टॉक अपने इश्यू  प्राइस 292 रुपये प्रति शेयर से नीचे गिर गया। बता दें कि शेयरों में यह गिरावट एक ब्लॉक डील के बाद आई है। 

पिछले साल आया था IPO
फुटवियर कंपनी का स्टॉक 27 जुलाई को छूए गए अपने पिछले निचले स्तर 298.05 रुपये से नीचे गिर गया। इस प्रक्रिया में स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस  292 रुपये प्रति शेयर से भी नीचे गिर गया। कैम्पस एक्टिववियर ने 9 मई, 2022 को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की  थी। यह 19 अक्टूबर, 2022 को 640 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

₹62 का शेयर ₹410 पर आ गया, तिमाही नतीजों के बाद से रॉकेट की स्पीड से भाग रहा शेयर, 550% रिटर्न

क्या है डील
09:15 बजे  एक्सचेंज डेटा से पता चलता है कि ब्लॉक डील के जरिए  कैंपस एक्टिववियर की कुल इक्विटी का 0.5 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 1.43 मिलियन शेयर बीएसई पर बेचे  गए  हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कुल 4.74 मिलियन शेयर या कंपनी की कुल इक्विटी का 1.55 प्रतिशत बेच  गया। हालांकि, खरीददारों और विक्रेताओं के नामों का तुरंत पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular