HomeShare Marketइस कंपनी के शेयरों में निवेश करना हो सकता है फायदेमंद! एक्सपर्ट...

इस कंपनी के शेयरों में निवेश करना हो सकता है फायदेमंद! एक्सपर्ट दे रहे हैं ये सलाह 

Nykaa आने वाले दिनों में शेयर बाजार में कमाल कर सकती है, ऐसा कहना Jefferies का। भारत में तेजी बढ़ते इंटरनेट के प्रभाव को अगर देखें तो आने वाले समय में हमें बिजनेस इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि ग्राहक के साथ-साथ उत्पादक भी इस तरफ आकर्षित हो रहे हैं। Jefferies के अनुसार ऑनलाइन ब्यूटी स्पेस में फिलहाल नायका लीड कर रही है। और EBITDA मार्जिन भी पाॅजिटिव नजर आ रहा है। जिसका हमें शेयर बाजार में दिख सकता है। और कंपनी धमाल कर सकती है। 

Jefferies के नोट्स के अनुसार, ‘प्रोडक्ट्स में विभिन्नता, नई खोज और प्रामाणिकता की वजह से पूरा इकोसिस्टम व्यस्त रहता है। फैशन सेक्टर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है लेकिन अब भी इसे खुद को साबित करना है।’ Naykaa पर जेफरीज की बाय रेटिंग 1,650 रुपये के साथ आती है। जहां अपसाउड टारगेट प्राइस 1,650 रुपये और डाउनसाइड टारगेट प्राइस 900 रुपये रखा है।

यह भी पढ़ेंः राकेश झुनझुनवाला के पास हैं इस कंपनी के शेयर, आ सकती है 20% से ज्यादा की तेजी

Jefferies एक नोट्स के अनुसार, ‘नेटवर्क की स्थिति में एक मजबूत इको सिस्टम है। 3 हजार से ज्यादा इन्फ्लूअन्सर, 1 मिलियन से ज्यादा यूट्यूब पर सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा Nykaa Prive पर 2 मिलियन से ज्यादा सदस्य हैं।’ 

मुनाफे में आई गिरावट

दिसंबर तिमाही में नायका का मुनाफा 28 करोड़ रुपए था। इसी अवधि में एक साल पहले मुनाफा 69 करोड़ रुपए था। इस लिहाज से 59 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़ गया। दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू बढ़कर 1,098 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 808 करोड़ रुपए था। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular