HomeShare Marketइस कंपनी का हो रहा प्राइवेटाजेशन: केन्द्र बेच रही 100% हिस्सेदारी, सरकार...

इस कंपनी का हो रहा प्राइवेटाजेशन: केन्द्र बेच रही 100% हिस्सेदारी, सरकार को मिलीं शुरुआती बोलियां 

सरकार को सार्वजनिक यूनिट एचएलएल लाइफकेयर (HLL Lifecare) के निजीकरण के लिए कई शुरुआती बोलियां मिली हैं। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कात पांडेय ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

क्या कहा तुहिन कात पांडेय ने?
पांडेय ने कहा, ‘‘एचएलएल लाइफकेयर के निजीकरण के लिए कई रुचि पत्र (ईओआई) मिले हैं। यह सौदा अब अगले चरण की ओर बढ़ रहा है।’’उन्होंने कहा कि अब इसके लिए जांच-परख की प्र्रक्रिया शुरू होगी। उसके बाद इच्छुक बोलीदाताओं से वित्तीय बोलियां मांगी जाएंगी। शुरुआती बोलियां देने की अंतिम तारीख 14 मार्च थी।

यह भी पढ़ें- 2 रुपये का शेयर आज ₹102 का हुआ, निवेशकों के 1 लाख बन गए 51 लाख रुपये, आखिर करती क्या है कंपनी?

सरकार बेच रही 100 प्रतिशत हिस्सेदारी
दीपम ने 14 दिसंबर को स्वास्थ्य क्षेत्र के इस सार्वजनिक उपक्रम में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए शुरुआती बोलियां मांगी थीं। ईओआई जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 28 फरवरी और फिर 14 मार्च किया गया। एचएलएल लाइफकेयर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular