जीएमआर पावर एंड अर्बन इंफ्रा लिमिटेड (GMR Power and Urban Infra Ltd- gpuil) ने जीएमआर सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (GSEPL) से जीएमआर ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (GGEPL) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि आज जीएमआर पावर एंड अर्बन इंफ्रा लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर बीएसई पर 4.95% की तेजी के साथ 20.15 रुपये पर बंद हुए हैं।
क्या कहा कंपनी ने?
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है, “जीएमआर पावर एंड अर्बन इंफ्रा लिमिटेड ने जीएमआर सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से जीजीईपीएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।” कंपनी ने 21 जून, 2022 को 10 रुपये के अंकित मूल्य पर जीजीईपीएल के पूरे 50,000 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।
यह भी पढ़ें- Zomato करेगी इस कंपनी का अधिग्रहण, शुक्रवार को आएगा फैसला, शेयरों में जबरदस्त तेजी
पांच लाख रुपये में डील
यह अधिग्रहण पांच लाख रुपये का है। सूचना में कहा गया कि अधिग्रहण के लिए किसी सरकार या नियामक अनुमोदन की आवश्यकता नहीं थी। अधिग्रहण के बाद, जीजीईपीएल कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी इकाई बन जाएगी।