ऐप पर पढ़ें
International Women’s Days: आज के दौर में घर या जमीन खरीदना हर किसी का सपना होता है। इसकी बड़ी वजहों में से एक रियल एस्टेट पर मिलने वाला रिटर्न है। लॉन्ग टर्म में रियल एस्टेट के वैल्यू क्रिएट करने वाले इंस्ट्रूमेंट के तौर पर देखा जाता है। आज भी इस सेक्टर में पुरुषों का बोलबाला है। लेकिन महिलाओं का रुझान भी इस सेक्टर के प्रति तेजी के साथ बढ़ा है। TBNG Capital Advisors के सीईओ तरुण बिरानी कहते हैं महिलाएं प्रॉपर्टी खरीदने में विश्वास करती हैं। उनके लिए यह सिक्योरिटी और स्थिरिता का प्रतीक है।
झुनझुनवाला ने दो स्टॉक से कमाए 650 करोड़ रुपये, 30 दिन में तगड़ा फायदा
तरुण बिरानी के अनुसार आर्थिक स्वतंत्रता महिलाओं को फ्रीडम देता है। साथ ही उनके जीवन-यापन को भी सीधा प्रभावित करता है। शिक्षा, बिजनेस आदि के लिए उन्हें यह किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन दुर्भाग्य से आज के समय में भी महिलाओं के सैलरी पेमेंट सहित अन्य कई मसलों पर पुरुषों की अपेक्षा कम तरजीह दी जाती है। लेकिन आज के समय में महिलाएं आर्थिक स्वतंत्रता का मतलब अच्छे से समझ रही हैं। यही वजह है कि वो उनका भी रुझान निवेश आदि की तरफ बढ़ा है। 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमेंस डे हैं। महिलाएं खुद को रियल एस्टेट का तोहफा दे सकती हैं। आइए जानते रिएल एस्टेट में निवेश करने पर महिलाओं को क्या-क्या फायदा होता है?
खुलते ही इस आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, कुछ ही घंटे में फुल सब्सक्राइब
1- लोअर स्टाम्प ड्यूटी
देश के कई राज्य महिलाओं से पुरुषों की अपेक्षा कम स्टाम्प ड्यूटी वसलूते हैं। महाराष्ट्र इसका एक उदाहरण है। जहां महिलाओं को पुरषों की तुलना में एक प्रतिशत कम स्टाम्प ड्यूटी देनी पड़ती है।
2- महिलाओं के लिए सस्ता होम लोन
कई आंकड़े दर्शाते हैं कि होम लोन चुकाने के मामले में महिलाओं को ट्रैक रिकॉर्ड पुरुषों से बेहतर है। शायद यही वजह है कि बैंक महिलाओं को पुरुषों की तुलना में सस्ता होम-लोन ऑफर करते हैं। इसके अलावा पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए होम लोन प्रोसेस भी काफी सरल होता है।
3- टैक्स
रिएल स्टेट में किया गया निवेश अपने साथ कई फायदे लाता है। अगर आप घर बनवाने के लिए होम लोन लेते हैं तो आप इनकम टैक्स सेक्शन 80 सीसी के तहत 1.5 लाख रुपये का टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं। इसके अलावा सेक्शन 24 के तहत इंटरेस्ट पेमेंट पर 2 लाख रुपये के छूट को अतिरिक्त क्लेम कर पाएंगे।