HomeShare Marketइसे कहते हैं छप्परफाड़ रिटर्न: इस सरकारी बैंक ने छह महीने ही पैसा...

इसे कहते हैं छप्परफाड़ रिटर्न: इस सरकारी बैंक ने छह महीने ही पैसा कर दिया दोगुना, 31.65 रुपये पर पहुंच गया शेयर का भाव

ऐप पर पढ़ें

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank) ने अपने निवेशकों का पैसा महज 6 महीने में ही दोगुना से अधिक कर दिया है। इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में ही 107 फीसद से अधिक रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। गुरुवार को यह पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank Share Price) के शेयर 31.65 रुपये पर बंद हुए थे, जो 52 हफ्ते का उच्च स्तर है।

पंजाब एंड सिंध बैंक शेयर प्राइस हिस्ट्री

अगर पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयर की प्राइस हिस्ट्री की बात करें तो इस साल अबतक यह 92 फीसद से अधिक का रिटर्न दे चुका है। वहीं, पिछले छह महीने में ही इस स्टॉक ने 107 फीसद से अधिक का रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामल कर दिया है। पिछले एक महीने में ही पंजाब एंड सिंध बैंक ने 66 फीसद से अधिक का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का लो 13 रुपये है।

यह भी पढ़ें: सहारा के निवेशकों को मिलेगा उनका पैसा, आप ऐसे करें क्लेम, देखें सेबी का नया आदेश

क्यों भाग रहा स्टॉक

दरअसल पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 27 फीसदी उछला है।  जुलाई-सितंबर तिमाही में फंसे कर्जों के लिए वित्तीय प्रावधान की जरूरत घटने से उसके लाभ में वृद्धि हुई। एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 218 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें: फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9% से ज्यादा का ब्याज, 2 बैंक दे रहे अपने इन ग्राहकों को फायदा

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular