कोलकाता की एफएमसीजी कंपनी इमामी लिमिटेड (FMCG Company) ने ट्रूनेटिव एफऐंडबी प्राइवेट लिमिटेड में 19 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। ट्रूनेटिव स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए पोषक उत्पादों की बिक्री करती है। इमामी (Emami) ने सौदे की राशि के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी।
क्या कहा इमामी ने?
अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए इमामी लिमिटेड के निदेशक हर्ष वी अग्रवाल ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य और सुखी जीवन आज उपभोक्ताओं के लिए चर्चा का विषय है। पोषण खंड में जबरदस्त संभावनाएं हैं। ट्रूनेटिव उत्पाद की पेशकश बहुत अनूठी हैं, क्योंकि वे उपभोक्ता आदतों और जरूरतों पर आधारित हैं।’’
यह भी पढ़ें: गजब का रिटर्न: इस पेनी स्टॉक ने 50,000 रुपये के निवेश को महज 6 महीने में बना दिया 4 करोड़
Emami के मैनेजमेंट में बदलाव
हाल ही में इमामी लिमिटेड में मैनेजमेंट लेवल पर बड़ा बदलाव हुआ है। इमामी के संस्थापक आरएस गोयनका के पुत्र मोहन गोयनका और आरएस अग्रवाल के बेटे हर्ष अग्रवाल क्रमश: कंपनी के वाइस-चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे। बता दें कि मोहन गोयनका कंपनी के संस्थापक आरएस गोयनका के सबसे बड़े पुत्र हैं। वहीं हर्ष अग्रवाल, आर एस अग्रवाल के छोटे पुत्र हैं।
यह भी पढ़ें- फेसबुक के निवेश वाली यह कंपनी लाएगी आईपीओ, आपको मिलेगा कमाने का मौका! चेक करें डिटेल
कंपनी के बारे में
इमामी के पास बोरो प्लस और झंडू बाम जैसे ब्रांड हैं। यह कोलकाता मुख्यालय वाली भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है। कंपनी के उत्पादों की बिक्री 60 से अधिक देशों में की जाती है। कंपनी का गठन 1970 के दशक के मध्य में हुआ था। दो करीबी मित्रों ने अपनी कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर कोलकाता में एक कॉस्मेटिक विनिर्माण इकाई के साथ इसकी शुरुआत की थी।