HomeShare Marketइन 5 कंपनियों के शेयरों का होगा बंटवारा, दिवाली से पहले हैं...

इन 5 कंपनियों के शेयरों का होगा बंटवारा, दिवाली से पहले हैं सभी के रिकॉर्ड डेट 

Stock split 2022: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह सप्ताह अपडेट्स से भरा रहेगा। कई कंपनियों के स्टॉक स्प्लिय यानी शेयरों कें बंटवारे की रिकॉर्ड डेट इसी सप्ताह है। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन सी कंपनियां हैं जिनके शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। साथ ही यह भी जानेंगे की ये बंटवारा किस अनुपात में होगा? 

1- HLE Glascoat का कब है रिकॉर्ड डेट? 

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि बोर्ड के सदस्यों ने 19 अक्टूबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी मार्केट में 18 अक्टूबर 2022 को एक्स-स्प्लिट के रूप में ट्रेड करेगी। बोर्ड के सदस्यों ने 5:1 के हिसाब से स्टॉक स्प्लिट की मंजूरी दी है। बता दें, साल 2022 में कंपनी का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। इस साल कंपनी के शेयरों का भाव 38 प्रतिशत तक नीचे आ गया है।  

2- TPL Plastech का किस अनुपात में होगा शेयरों का बंटवारा 

इस स्मॉल कैप कंपनी के बोर्ड के सदस्यों ने 5:1 के हिसाब से शेयरों के बंटवार को मंजूरी दी है। यानी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों की फेसवैल्यू 2 रुपये घटकर हो जाएगी। कंपनी के बोर्ड के सदस्यों ने 20 अक्टूबर 2022 की तारीख को स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस साल 17.41 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 

1 साल में 547% का रिटर्न, अब 5 हिस्सों में बंट जाएंगे कंपनी के शेयर

3- ग्लोबल एजुकेशन के भी शेयरों को होगा बंटवारा 

ग्लोबल एजुकेशन के बोर्ड के सदस्यों ने 20 अक्टूबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा यहां भी 5:1 के अनुपात में ही होगा। बता दें, इस साल जिन कुछ कंपनियों के शेयरों ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है उसमें से ग्लोबल एजुकेशन एक है। कंपनी के शेयरों में साल 2022 के दौरान 477.87 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयर का भाव 782 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 

4- Axita Cotton ने 21 तारीख को तय किया है रिकॉर्ड डेट 

Axita Cotton लिमिटेड के एक शेयर का बंटवारा 10 शेयरों में होगा। कंपनी के बोर्ड के सदस्यों ने 21 अक्टूबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। इस साल स्टॉक ने भी निवेशकों को अपने प्रदर्शन से निराश नहीं किया है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 जून से अबतक 94.35 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 

5- अंजनी फूड्स के भी शेयरों का होगा बंटवारा 

अजंनी फूड्स के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी की तरफ से इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 21 अक्टूबर 2022 की डेट निर्धारित की गई है। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार 10 रुपये के फेस वैल्यू शेयर का भाव घटकर 2 रुपये हो जाएगा। बता दें, साल 2022 के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22.42 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 

मल्टीबैगर स्टॉक दे रहा बड़ा मौका, बाजार से सस्ते दाम पर मिलेंगे शेयर

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular