HomeShare Marketइन 3 स्कीम पर मिल रहा है 8% से अधिक का ब्याज,...

इन 3 स्कीम पर मिल रहा है 8% से अधिक का ब्याज, लेकिन सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा

हाल के समय में लोगों का फिक्सड डिपॉजिट (FD) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में पैसे जमा करने को लेकर ज्यादा रुझान देखा गया है। कई सरकारी बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) ने एफडी (FD) और आरडी (RD) करने पर अपने ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। आरडी (RD) करने में सामान्य नागरिकों के साथ सीनियर सिटीजन भी पीछे नहीं हैं। सीनियर सिटीजन को एफडी (FD) और आरडी (RD) में पैसे जमा करना अपने रिटायरमेंट के समय एक बेहतर विकल्प लगता है। आइए जानते हैं ऐसी तीन स्कीम विषय में जहां निवशेकों को तगड़ा रिटर्न मिल रहा है?

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आरडी (RD) स्कीम
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 12 अगस्त को अपने आरडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 21 से 24 महीने के टेन्योर के लिए किए गए आरडी पर सीनियर सिटीजन को 8 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं दूसरी ओर बैंक 24 महीने से 36 महीने के टेन्योर के लिए किए गए आरडी पर 8.50 पर्सेंट का हाईएस्ट ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें इन दिनों भारत की महंगाई दर और गवर्नमेंट स्मॉल सेविंग स्कीम पर दिए जाने वाले ब्याज दरों से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें-Bitcoin फिर 20000 डॉलर के ऊपर, ईथर और शिबा इनु में भी तेजी

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक आरडी (RD)
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 अप्रैल 2022 से अलग-अलग टेन्योर के लिए आरडी की शुरुआत किया है। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 महीने से 10 साल तक के अलग-अलग टेन्योर के लिए आरडी स्कीम ऑफर कर रहा है। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन के लिए 2 साल की मैच्योरिटी आरडी करने पर पर 8 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक आरडी (RD)
जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक 15 जून से कई आरडी स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत यह बैंक सामान्य नागरिकों को 12 से 36 महीनों के टेन्योर के लिए किए गए आरडी पर 8.05 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वही जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक 36 से 60 महीनों के टेन्योर के लिए किए गए आरडी पर सीनियर सिटीजन को 8.15 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

यह भी पढ़ें-अडानी चंद दिनों बाद बन सकते हैं दुनिया के दूसरे सबसे रईस, जेफ बेजोस को छोड़ सकते हैं पीछे

फिक्सड डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट में अंतर 
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में आपको एक बार पैसा जमा करना होता है जबकि रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) में किस्तों में निवेश किया जाता है। लेकिन यह दोनों ही सुरक्षित रिटर्न के लिए जाने जाते हैं। फिक्स डिपॉजिट में पैसे जमा करने से आपको एक निश्चित समय बाद एक निश्चित राशि के रिटर्न की गारंटी होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular