ऐप पर पढ़ें
दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में अमेरिकी लोगों का न केवल कब्जा है बल्कि इस साल इन्होंने जितना अपने नेटवर्थ में जोड़ा है, उतना तो कई देशों की जीडीपी भी नहीं है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अबतक एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, स्टीव बाल्मर, लैरी पेज, सर्गी ब्रिन और लैरी एलिशन ने मिलकर 206.2 अरब डॉलर कमाया है। यह रकम कुवैत, ओमान, न्यूजीलैंड जैसे देशों की जीडीपी से भी अधिक है।
न्यूजीलैंड की जीडीपी करीब 251 अरब डॉलर है, जबकि कुवैत की 164 अरब डॉलर। ओमान की 104 अरब डॉलर तो कतर की 219.5 अरब डॉलर है।
एलन मस्क ने अकेले जार्डन की जीडीपी से अधिक इस साल कमाया
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कुल संपत्ति अभी 195 अरब डॉलर है। इस साल उन्होंने 57.8 अरब डॉलर कमाए। यह रकम जार्डन की जीडीपी से अधिक है। जार्डन की जीडीपी 52 अरब डॉलर ही है। इस साल कमाई में दूसरे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग हैं। अभी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 10वें स्थान पर हैं। इन्होंने ने इस साल अपनी संपत्ति में 53.6 अरब डॉलर का इजाफा किया है। इनकी कुल संपत्ति 99.2 अरब डॉलर है।
यह भी पढ़ें: एलन मस्क पर गंभीर आरोप, डॉगकॉइन की कीमत 36000% बढ़ाकर क्रैश कराया
तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं। इन्होंने इस साल अब तक 39.3 अरब डॉलर कमाए हैं। इनकी कुल संपत्ति 146 अरब डॉलर है। कमाई में स्टीव बाल्मर भी पीछे नहीं हैं। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 29.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। लैरी पेज की संपत्ति में 28.8 अरब डॉलर और सर्गी ब्रिन के नेटवर्थ में 26.7 अरब डॉलर की बढ़त रही। इस साल लैरी एलिशन ने भी 26.5 अरब डॉलर कमाए हैं।