HomeShare Marketइन बैंकों की FD पर मिलेगा 9.50% तक ब्याज, ग्राहक हो जाएंगे...

इन बैंकों की FD पर मिलेगा 9.50% तक ब्याज, ग्राहक हो जाएंगे मालामाल, यहां देखें पूरी लिस्ट

ऐप पर पढ़ें

Bank FD: पिछले 10 महीनों के दौरान अपनी जमा पूंजी को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने का रुझान तेजी से बढ़ा है। इस दौरान देश के कई बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों के अलावा स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने भी अपने एफडी रेट में इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद कई स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 9.50 पर्सेंट तक ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंकों के बारे में जो अपने ग्राहकों को अधिकतम ब्याज दे रहे हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के एफडी रेट्स 
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने जनरल कस्टमर्स को 7 दिन से 10 साल की एफडी पर 4.50 पर्सेंट से 9 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। दूसरी ओर बैंक इसी टाइम पीरियड पर अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 4.50 पर्सेंट से 9.50 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। बैंक की बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 15 फरवरी से लागू हैं। बता दें कि बैंक 1001 दिन की एफडी पर अपने जनरल कस्टमर्स को अधिकतम 9 पर्सेंट और अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

999 दिन की एफडी पर 8.76 पर्सेंट का ब्याज
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने जनरल कस्टमर्स को 999 दिन की एफडी पर अधिकतम 8.51 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबकि बैंक इसी टाइम पीरियड पर अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.76 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 1 मार्च से लागू हैं।

यहां मिल रहा 9 पर्सेंट का ब्याज
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने जनरल कस्टमर्स को 700 दिन की एफडी पर 8.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबकि बैंक इसी टाइम पीरियड पर अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बैंक की बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 27 फरवरी से लागू हैं।

500 दिन की एफडी पर मिल रहा 8.85 पर्सेंट ब्याज
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने जनरल कस्टमर्स को 500 दिन की एफडी पर 8.15 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबकि बैंक इसी टाइम पीरियड पर अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.85 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बैंक की बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 1 मार्च से लागू हैं। 

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी रेट्स 
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने जनरल कस्टमर्स को 1111 दिन की एफडी पर 8 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबकि बैंक इसी टाइम पीरियड पर अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बैंक की बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 1 फरवरी से लागू हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular