HomeShare Marketइन दो कंपनियों ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट में किया बदलाव,...

इन दो कंपनियों ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट में किया बदलाव, जानें नई तारीख 

शेयर मार्केट (Share Market) से निवेशकों के लिए बड़ी अपडेट आई है। दो स्मॉल-कैप (Small Cap Company) कंपनियों ने डिविडेंड (Dividend) के लिए रिकॉर्ड डेट में बदलाव किया है। ये दो कंपनियां सुप्रीम पेट्रोकम लिमिटेड और इंडियन मेटल्स (Supreme Petrochem Ltd) एंड फेर्रो एलॉय लिमिडेट (Indian Metals & Ferro Alloys) हैं। आइए जानते हैं इन कंपनियों की नई डेट के विषय में – 

1- इंडियन मेटल्स एंड फेर्रो एलॉय (Indian Metals & Ferro Alloys)

कंपनी चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरिम डिविडेंड 5 रुपये प्रति शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने 2 नवबंर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था। जिसे बदलकर 4 नवबंर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 10.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 235.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे। साल 2022 में कंपनी के शेयरों में 46.96 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 

52 वीक हाई से 56% सस्ता हुआ ये पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी बोनस

2- सुप्रीम पेट्रोकेम लिमिडेट (Supreme Petrochem Ltd)

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग को दो जानकारी में कहा, “कंपनी के बोर्ड के सदस्यों की मीटिंग 27 अक्टूबर 2022 को हुई थी। बोर्ड के सदस्यों ने 100 प्रतिशत यानी प्रति शेयर 4 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।” बता दें, कंपनी की तरफ से इस डिविडेंड के लिए 4 नवबंर 2022, दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट तय किया गया था। जिसे बदलकर अब कंपनी ने 9 नवंबर को कर दिया है। 

पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9.78 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के एक शेयर का भाव 627 रुपये से 691 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है। साल 2022 की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.01 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जबकि बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयर का भाव 18.55 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। एक महीना पहले जिसने इस कंपनी पर दांव लगाया होगा उसकी इंवेस्टमेंट वैल्यू 10.47 प्रतिशत तक घट गई है। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1025 रुपये है। 

IPO ओपन होने से पहले ₹100 के करीब पहुंचा शेयर का भाव, सोमवार को निवेशक लगा सकेंगे दांव

RELATED ARTICLES

Most Popular