HomeShare Marketइन तीन IT स्टॉक पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव, कहा- खरीद लो,...

इन तीन IT स्टॉक पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव, कहा- खरीद लो, होगा मुनाफा

IT stock to buy: घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने आईटी कंपनियों के लिए बेहतर आउटलुक की उम्मीदों पर चौथी तिमाही (Q4FY22) के नतीजों के बाद आईटी शेयरों Cyient, HCL Tech और L&T Technologies पर खरीदारी की सिफारिश की है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने एलएंडटी टेक के शेयरों की ‘बाय’ रेटिंग है और इसका टारगेट प्राइस ₹5,100 रखा है। इसका लेटेस्ट शेयर प्राइस 5,095 रुपये है।

Cyient के शेयरों पर ‘बाय’ रेटिंग 
एक्सिस सिक्योरिटीज ने Cyient के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि “हमारा मानना ​​है कि Cyient बेहतर कस्टमर अकाउंट और पाइपलाइन में  एक मजबूत डील से  के चलते कारोबार में  नए अवसरों के साथ वापस आ गया है। इसके अलावा, INR में डिप्रेशिएशन, कम यात्रा लागत और कम साइट पर खर्च के साथ कंपनी के EBITDA मार्जिन में निकट अवधि में विस्तार होने की संभावना है। ब्रोकरेज ने ₹ 1,000 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर ‘खरीद’ की सिफारिश की है। इसका लेटेस्ट शेयर प्राइस 899.85 रुपये है। 

यह भी पढ़ें- कमाई का मौका! इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये दो IPO, GMP में उछाल, चेक करें दोनों इश्यू के प्राइस बैंड समेत अन्य डिटेल्स

संबंधित खबरें

HCL का टारगेट प्राइस
HCL Technologies ने क्रमिक आधार (QoQ) पर 6% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज के नोट में कहा गया है कि इसमें सर्विस सेगमेंट के 6 ट्रांसफॉर्मल डील शामिल हैं। जिसमें 2.2 बिलियन डॉलर का टीसीवी और उत्पाद सेगमेंट में 4 बड़े ट्रांसफॉर्मल डील शामिल हैं, जो 54 मिलियन डॉलर का टीसीवी है। इसका EBIT मार्जिन 18% -20% पर है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने Q4 परिणामों के बाद इसका टारगेट प्राइस ₹1,345 रुपये कर दिया है और शेयरों पर भी खरीद रेटिंग दी है। इसका लेटेस्ट शेयर प्राइस 1,102.50 रुपये है। 

यह भी पढ़ें- ITR फाइल करने के नियमों में बड़ा बदलाव: ₹25,000 से ज्यादा है TDS/TCS तो अब आईटीआर भरना होगा जरूरी

RELATED ARTICLES

Most Popular