HomeShare Marketइनकम टैक्स पोर्टल पर फिर तकनीकी खामी, इन्फोसिस को ठीक करने का...

इनकम टैक्स पोर्टल पर फिर तकनीकी खामी, इन्फोसिस को ठीक करने का निर्देश

आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस को ई-फाइलिंग पोर्टल में ‘सर्च’ विकल्प में खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। कई प्रयोगकर्ताओं ने आयकर विभाग के पोर्टल के उपयोग के दौरान उत्पन्न समस्या की शिकायत की है। मंगलवार को पोर्टल में सेंध लगने की भी शिकायत की गयी। यह मामला पोर्टल की शुरुआत की पहली वर्षगांठ पर सामने आया। विभाग ने कहा कि इन्फोसिस प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान कर रही है।

यह भी पढ़ेँः मालामाल करने वाले इस स्टाॅक पर अब बड़े निवेशकों ने लगाया दांव, जानें एक साल में मिला कितना रिटर्न

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ”ई-फाइलिंग वेबसाइट की ‘सर्च’ से जुड़े विकल्प में समस्या हमारे संज्ञान में आई है। आयकर विभाग ने इन्फोसिस को इस मामले पर गौर करने का निर्देश दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह प्राथमिकता के आधार पर मामले का समाधान कर रही है।” वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने यह भी कहा कि पोर्टल के आंकड़ों में कोई सेंध नहीं लगी है।

मंगलवार को नये आयकर पोर्टल की शुरुआत की पहली वर्षगांठ थी। नया ई-फाइलिंग पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंकमटैक्स डॉट गॉव डॉट इन (www.incometax.gov.in​​​​​​​) सात जून, 2021 को शुरू किया गया था। शुरू में कई बार पोर्टल पर करदाताओं और पेशेवरों को कर रिटर्न और अन्य फॉर्म जमा करने में समस्या उत्पन्न हुई थी। इसके कारण सरकार को करदाताओं के लिये कर रिटर्न और अन्य संबंधित फॉर्म भरने की समयसीमा बढ़ानी पड़ी थी। पोर्टल विकसित करने की जिम्मेदारी 2019 में इन्फोसिस को दी गयी थी।

संबंधित खबरें

RELATED ARTICLES

Most Popular