HomeShare Marketइकोनॉमी की सुस्त होगी रफ्तार! RBI ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान पर चलाई...

इकोनॉमी की सुस्त होगी रफ्तार! RBI ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान पर चलाई कैंची

चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक समीक्षा बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। फरवरी की मौद्रिक समीक्षा बैठक में 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। ये इस बात के संकेत हैं कि देश की इकोनॉमी की गति में सुस्ती आ सकती है।

चुनौतियों से जूझ रही अर्थव्यवस्था: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था नई और बहुत बड़ी चुनौतियों से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार मौजूद है और रिजर्व बैंक इसे सभी चुनौतियों से बचाकर रखने के लिए काम करेगा। हालांकि, आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ओमीक्रोन लहर कमजोर पड़ने से होने वाले अनुमानित लाभों को बढ़े हुए भू-राजनीतिक तनावों ने निष्प्रभावी कर दिया है।

मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ा: इसके साथ ही आरबीआई ने मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ा दिया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि मुद्रास्फीति को काबू में रखने के साथ आर्थिक वृद्धि को बरकरार रखने के लिए केंद्रीय बैंक अपने नरम रुख में थोड़ा बदलाव करेगा।

संबंधित खबरें

ये पढ़ें-खत्म होगा ATM कार्ड का दौर! हर जगह मिलेगी कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा

चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति के 5.7 प्रतिशत के स्तर पर रहने की संभावना जताई गई है। पहले इसके 4.5 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular