इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर BSE पर 3.77% की तेजी के साथ 1,660.70 रुपये पर बंद हुए। दरअसल, लार्सन एंड टुब्रो को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसके चलते शेयरों में तेजी देखी गई। लार्सन एंड टुब्रो ने सोमवार को कहा कि उसे चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के लिए एक और महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट ऑर्डर मिला है।
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी के परियोजना वर्गीकरण के अनुसार इस ऑर्डर का मूल्य 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये के बीच है। एलएंडटी ने एक बयान में कहा, ‘‘एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना (सीएमआरएल) से एक और बड़ा कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुआ है।’’
यह भी पढ़ें- Nykaa के शेयरों से होगी बंपर कमाई! एक्सपर्ट ने कहा- ₹1730 पर जाएगा शेयर, दांव लगाने वालों को फायदा
क्या है परियोजना?
इस कॉन्ट्रैक्ट तहत लगभग 10 किलोमीटर लंबे एलिवेटिड वायडक्ट का निर्माण करना है जिसमें एलिवेटिड रैंप और 10 एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इसका निर्माण 35 महीनों में किया जाना है।