HomeShare Marketइंफोसिस ने किया मालामाल, 10 साल में दिए 3 बार बोनस शेयर,...

इंफोसिस ने किया मालामाल, 10 साल में दिए 3 बार बोनस शेयर, 1 लाख के बनाए 34 लाख रुपये

ऐप पर पढ़ें

दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयरों में सोमवार को तेज गिरावट आई। इंफोसिस (Infosys) के शेयर सोमवार को 9.40 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1258.10 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट कमजोर तिमाही नतीजों के बाद आई है। हालांकि, इंफोसिस के शेयरों ने लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स को तगड़ा रिटर्न दिया है। इंफोसिस के शेयरों ने पिछले 10 साल में 3 बार बोनस शेयर दिए हैं और कंपनी के शेयरों में लगाए गए 1 लाख रुपये अब बढ़कर 34 लाख रुपये से ज्यादा हो गए हैं। 

1 लाख रुपये के बन गए 34 लाख से ज्यादा 
इंफोसिस (Infosys) के शेयर 18 अप्रैल 2013 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 286.93 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 17 अप्रैल 2023 को बीएसई में 1258.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। इंफोसिस ने इस पीरियड में 3 बार बोनस शेयर दिए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 18 अप्रैल 2013 को इंफोसिस के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो बोनस शेयर मिलने के बाद मौजूदा समय में उसके पास 2784 शेयर होते। मौजूदा समय में इन शेयरों की कुल वैल्यू 34.67 लाख रुपये होती। 

यह भी पढ़ें- 102 रुपये डिविडेंड दे रही मैगी बनाने वाली कंपनी, 900 रुपये चढ़ गए शेयर

इंफोसिस ने 3 बार दिया बोनस शेयर का तोहफा
इंफोसिस ने पिछले 10 साल में 3 बार बोनस शेयर दिया है। आईटी कंपनी ने दिसंबर 2014 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। इंफोसिस ने जून 2015 में भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। कंपनी ने सितंबर 2018 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया है। इंफोसिस का मार्केट कैप 5,21,930 करोड़ रुपये है। मार्च 2023 तिमाही में इंफोसिस का रेवेन्यू 30531 करोड़ रुपये था और कंपनी को मार्च तिमाही में 5904 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

यह भी पढ़ें- ₹121 के शेयर पर बड़ा दांव, खरीदे गए 10 लाख शेयर, 14% चढ़ा भाव

इंफोसिस ने पिछले 3 साल में दिया 115% रिटर्न
इंफोसिस के शेयरों ने पिछले 3 साल में इनवेस्टर्स को करीब 115 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर 3 अप्रैल 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 585.45 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 17 अप्रैल 2023 को बीएसई में 1258.10 रुपये पर बंद हुए हैं। 

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular