शेयर बाजार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि निवेशक काफी सम्भलकर इंवेस्टमेंट से जुड़े फैसले ले रहे हैं। लेकिन इस मुश्किल दौर में भी कई कंपनियां निवेशकों को निराश नहीं कर रही हैं। इसी में एक Mazagon Dock shinpbuilders के शेयर भी हैं। कंपनी ने इस साल शानदार रिटर्न दिया है। बता दें, Mazagon Dock shinpbuilders की स्थापना 1932 में हुई थी। कंपनी इंडियन नेवी के लिए पनडुब्बी और जंगी जहाज बनाती है। आइए डालते हैं एक नजर कंपनी के प्रदर्शन पर -
इस साल निवेशकों को मिला है ताबड़तोड़ रिटर्न
जब सोमवार (29 अगस्त 2022) को शेयर बाजार में हर तरफ निराशा छाई हुई थी, तब कंपनी के शेयर बीएसई में 11 प्रतिशत की तेजी के साथ 394.80 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को कंपनी के शेयर दोपहर 11:42 बजे 395.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले पांच दिनों की बात करें तो इस दौरान कंपनी के शेयरों में 28 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, एक महीने पहले जिसने इस स्टॉक पर दांव लगया होगा उसे 40 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका होगा। Mazagon Dock shinpbuilders ने मुश्किल दौर में भी भरोसा बनाए रखने वाले निवेशकों शानदार रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ेंः 9 रुपये से ₹3578 पर पहुंचा भाव, निवेशकों के 1 लाख पर मिला ₹15.90 करोड़
Mazagon Dock shinpbuilders ने 16 अक्टबूर 2020 शेयर बाजार में डेब्यू किया था। तब कंपनी के शेयर की कीमत 168.05 रुपये थी। तब से अबतक कंपनी के शेयरों में 136.03 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। पिछले एक साल में Mazagon Dock shinpbuilders के स्टॉक भाव 66 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं, इस साल 39 प्रतिशत की उछाल कंपनी के शेयरों में देखने को मिली है। बता दें, पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू और EBITDA बढ़ गया है।