शेयर बाजार के बिग बुल रहे दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन कंपनी अकासा एयर बड़े पैमाने पर अपना विस्तार करने वाली है। कंपनी को सितंबर अंत तक 150 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों के परिचालन की उम्मीद कर रही है। आपको बता दें कि एयरलाइन ने सात अगस्त को उड़ान सेवाएं शुरू की थी और अब तीन मार्ग: मुंबई-अहमदाबाद, बेंगलुरु-कोच्चि और बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर उड़ान सेवा दे रही है।
फिलहाल एयरलाइन बेंगलुरु-मुबई मार्ग पर रोजाना दो-दो उड़ानों का परिचालन करेगी। कंपनी ने बताया कि बाद में बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर परिचालन का विस्तार करेगी। इसके तहत 30 अगस्त, 2022 से एक अतिरिक्त दैनिक उड़ान और दूसरी उड़ान 19 सितंबर, 2022 से शुरू करेगी।
आपको बता दें कि अकासा एयरलाइन 10 सितंबर से बेंगलुरु को चेन्नई से जोड़ने वाले मार्ग पर भी उड़ान सेवा शुरू करेगी। वर्तमान में, एयरलाइन के पास तीन विमान है। इसकी हर दो सप्ताह में एक नया विमान जोड़ने की योजना है और मार्च, 2023 के अंत तक इसके बेड़े में 18 विमान होंगे।
ये पढ़ें-प्रीपेड पेमेंट कार्ड कंपनी ने बंद की 2 सर्विस, RBI की सख्ती का दिख रहा असर
बीते दिनों अकासा एयर के प्रमुख निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने 17 अगस्त को कहा था कि नई एयरलाइन कंपनी और विमानों के आर्डर देने को लेकर वित्तीय रूप से पर्याप्त मजबूत है।