HomeShare Marketआशीष कचोलिया ने इस शेयर में बढ़ाई हिस्सेदारी, 338 रुपये है शेयर...

आशीष कचोलिया ने इस शेयर में बढ़ाई हिस्सेदारी, 338 रुपये है शेयर की कीमत 

ऐप पर पढ़ें

Ashish Kacholia Portfolio Stock: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने मार्च तिमाही के दौरान स्मॉलकैप स्टॉक फेज थ्री के अधिक शेयर खरीदे हैं। नई शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, कचोलिया ने दिसंबर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी 5.09% से बढ़ाकर मार्च तिमाही के अंत में 5.23% कर ली है। कचोलिया के पास फिलहाल कंपनी के करीब 12.71 लाख शेयर हैं। बता दें कि फेज़ थ्री होम इंटीरियर उत्पादों का निर्माण और निर्यात करता है। कंपनी के प्रोडक्ट्स में बेडस्प्रेड्स, डेकोरेटिव कुशन्स, टेबलटॉप्स, दरीज़, थ्रो, स्कैटर रग्स, बाथमैट्स और टफ्टेड कार्पेट्स शामिल हैं।

बता दें कि फेज़ थ्री के शेयर आज 338.50 रुपये पर बंद हुए हैं। सोमवार को एनएसई पर दोपहर के कारोबार में फेज़ थ्री के शेयर 1.35% नीचे थे। इस साल अब तक यह शेयर करीब 18 फीसदी चढ़ा है।  कचोलिया के पास 20 से अधिक शेयरों में निवेश है और इसका एक विविध पोर्टफोलियो है जिसमें हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, इन्फ्रा और मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक शामिल हैं। शेयर बाजारों के ‘बिग व्हेल’ के रूप में जाने जाने वाले कचोलिया के पास सार्वजनिक रूप से 1,788.6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ 43 शेयर हैं। 

₹70 पर जा सकता है यह शेयर, अभी 68% सस्ता चल रहा भाव, एक्सपर्ट बोले- खरीदो होगा मुनाफा

कंपनी के शेयरों का हाल
फेज थ्री के शेयर पिछले पांच दिन में 1.62% चढ़ा है। वहीं, महीनेभर में 12.42% का रिटर्न दिया है। छह महीने में यह शेयर 10.44% और इस साल YTD में यह 19.93% का रिटर्न दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular