कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से फरवरी में कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़ा है। कोर में कुल आठ इंडस्ट्रीज होते हैं।
क्या हैं ताजा आंकड़े: फरवरी, 2021 में कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन 3.3 प्रतिशत घटा था। इस साल फरवरी में कच्चे तेल और उर्वरक के उत्पादन में गिरावट आई। जनवरी में कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन चार प्रतिशत बढ़ा था।
चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों अप्रैल-फरवरी के दौरान आठ कोर इंडस्ट्रीज-कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली का उत्पादन 11 प्रतिशत बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 8.1 प्रतिशत घटा था।
संबंधित खबरें
ये पढ़ें-PPF-सुकन्या जैसी सेविंग स्कीम्स पर आया सरकार का फैसला, ये हैं ब्याज दरें
आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में कोयले का उत्पादन 6.6 प्रतिशत बढ़ा। प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 12.5 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादन में 8.8 प्रतिशत और सीमेंट में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई।