पैन कार्ड (Pan Card) को लेकर अमूमन ये चर्चा सुनाई देती है कि फ्राॅड हो गया है। किसी दूसरे व्यक्ति ने पैन कार्ड उपयोग कर लिया। जिसकी वजह से पैन कार्ड के मूल धारक को पेनाल्टी देनी पड़ती है।
आज के समय में कई ऐसे ऐप हैं जहां आप सिर्फ पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी के जरिए ही लोन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो इस तरह की सुविधा का गलत फायदा उठा रहे हैं, और गलत पैन कार्ड डीटेल्स साझा कर दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे कोई आसानी से पता कर सकता है कि उसका पैन कार्ड कोई गलत उपयोग तो नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें: टाटा ग्रुप की कंपनी इस कंपनी के शेयरों की ऊंची उड़ान, एक लाख रुपये को बना दिया 61 लाख
संबंधित खबरें
Pan Card फ्राॅड पता करने का आसान तरीका
1- कोई भी व्यक्ति क्रेडिट स्कोर पता करके यहा जानकारी ले सकता है कि उसके पैन कार्ड का गलत उपयोग तो नहीं हो रहा है।
2- CIBIL, Equifax Experian या Crif High Mark के जरिए भी आसानी से पता कर पाएंगे कि आपका पैन कार्ड कहां-कहां उपयोग किया जा रहा है।
3- फिनटेक प्लेटफाॅर्म Paytm या Bank Bazaar के जरिए भी फाइनेंशियल रिपोर्ट पता किया जा सकता है।
बता दें, अगर आपको यह पता लग जाए कि आपके पैन कार्ड का गलत उपयोग हुआ है तो आप तुरंत इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।