ऐप पर पढ़ें
BHEL यानी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयरों की खरीदारी के बारे में अगर आप सोच रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट की ये सलाह अवश्य पढ़ लीजिए। गुरुवार को 71.80 रुपये पर बंद हुआ इस सरकारी कंपनी का शेयर आने वाले दिनों में बड़ा नुकसान करा सकता है। बड़ी संख्या में बाजार के जानकार इस शेयर को लेकर बियरिश हैं।
कुल 19 एनॉलिस्टों में से 15 ने भेल को बेचने की सलाह दी है। दो ने खरीदारी और दो विश्लेषकों ने इस स्टॉक को बेचने की सिफरिश की है। इन एनॉलिस्टों ने इसका टारगेट प्राइस 52.75 रुपये कर दिया है, जो मौजूदा प्राइस से करी 26.50 फीसद नीचे है। इसके उलट बीएनपी परिबास सिक्योरिटिज ने अपने नोट में भेल को Buy रेटिंग दी है। ब्रोक्रेज फर्म के मुताबिक आने वाले कुछ महीनों में यह स्टॉक 125 रुपये पर पहुंच सकता है। यह मौजूदा प्राइस से करीब 74 फीसद ऊपर है।
अंबेडकर जयंती पर आज बंद रहेंगे बैंक और शेयर बाजार, अब सोमवार को ही होगा कारोबार
अगर भेल के बारे में 19 एनॉलिस्टों के अनुमान की बात करें तो मीडियम रेंज में यह 51.67 रुपये तक रह सकता है। यह मौजूदा भाव से 28 फीसद नीचे है। अगर और अधिक टूटा तो भेल के शेयर 30 रुपये तक आ सकते हैं। अप साइड मोमेंट की बात करें तो अगले 12 महीनों में यह 39 फीसद से अधिक चढ़कर 100 रुपये तक भी पहुंच सकता है।
(डिस्क्लेमर: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)