HomeShare Marketआने वाले महीनों में बढ़ेगा रोजगार, घटेगी महंगाई

आने वाले महीनों में बढ़ेगा रोजगार, घटेगी महंगाई

देश में पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना के अब तक देखे गए कम मामलों की वजह से रोजगार के मोर्चे पर सुधार की उम्मीद दिखाई दे रही है। पिछले कुछ महीनों से इसके संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। केयर रेटिंग की रिपोर्ट के मुताबिक देश में सामान्य मॉनसून रहने की वजह से कुछ महीनों बाद धीरे-धीरे महंगाई दर भी घटनी शुरू हो जाएगी और मौजूदा मांग और कई आर्थिक क्षेत्रों में हो रहे सुधार की वजह से रोजगार के मोर्चे पर भी राहत देखने क मिल सकती है।

1 लाख को 34 लाख बनाने वाला टाटा ग्रुप का यह स्टॉक शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच चमक रहा है

रिपोर्ट में शामिल किए गए 14 संकेतकों में से 9 में हालात सुधार की ओर संकेत करते देखे गए हैं। इनमें से सेवाओं, ऋण वृद्धि, पूंजी बाजार, बिजली की मांग और रोजगार के बेहतर प्रदर्शन कारण था आर्थिक वृद्धि दिखाई दी वहीं मैन्युफैक्चरिंग में वैश्विक परिदृश्य की चुनौतियों की वजह से बढ़ी लागत के चलते नुकसान देखने को मिला।

फिलहाल देश में बिजली की खपत बड़े पैमाने पर हो रही है जो कई राज्यों में तेजी से बढ़ती गर्मी और कई जगहों पर औद्योगिक गतिविधियों में भी बढ़त के संकेत दे रहा है। साथ ही वाहनों की बिक्री में भी मिले जुले ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। आकंड़ों के मुताबिक दोपहिया वाहनों की बिक्री अप्रल के मुकाबले बढ़ी है वहां पैसेंजर वाहनों में कुछ कमी देखने को मिली है। दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ना ग्रामीण इलाकों में आमदनी बढ़ने का संकेत होता है।

संबंधित खबरें

आगे रोजगार बढ़ेगा, महंगाई घटेगी

इन्हीं आर्थिक हालातों में सुधार की वजह से देश में बेरोजगारी दर मई में घटकर 7.12 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं अप्रैल में ये 7.83 फीसदी थी जबकि पिछले साल मई में ये 11.8 फीसदी हुआ करती थी। रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारी में कमी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देखे गए रोजगार हालात में सुधार के कारण था।

साथ ही देश में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों के चलते आने वाले महीनों में रोजगार की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा ये भी अनुमन जताया गया है कि रिजर्व बैंक की तरफ से उठाए कदमों और देश में सामान्य मॉनसून की उम्मीद से आने वाले महीनों में मांग की पूर्ति बेहतर तरीके से हो सकेगी जिससे महंगाई को काबू में करने में भी मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular