अकसर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नियमों के उल्लंघन को लेकर बैंकों पर कार्रवाई करता है। इसी के तहत आरबीआई ने नियामकीय अनुपालन में कमियों के लिए आठ सहकारी बैंकों पर 12.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
किस बैंक पर कितना जुर्माना: आरबीआई ने ‘खुलासा मानकों एवं वैधानिक/ अन्य प्रतिबंध यूसीबी’ के तहत निर्देशों का पालन न करने के लिए नबापल्ली सहकारी बैंक लिमिटेड (पश्चिम बंगाल) पर चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, बघाट शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड (हिमाचल प्रदेश) पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ये पढ़ें-बैटरी बनाने वाली कंपनी पर मुकेश अंबानी का दांव, चीन तक के कारोबार पर RIL का दबदबा
ये बैंक भी शामिल: केंद्रीय बैंक ने मणिपुर महिला सहकारी बैंक लिमिटेड (मणिपुर), यूनाइटेड इंडिया सहकारी बैंक लिमिटेड (उप्र), जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (नरसिंहपुर), अमरावती मर्चेंट सहकारी बैंक लिमिटेड (अमरावती), फैज मर्केंटाइल सहकारी बैंक लिमिटेड (नासिक) और नवनिर्माण सहकारी बैंक लिमिटेड (अहमदाबाद) पर भी जुर्माना लगाया गया है।