Prudent Corporate के आईपीओ पर दांव लगाने वालों को आज खुशखबरी मिल सकती है। शेयरों का अलाॅटमेंट आज यानी 18 मई को किया जा सकता है। अगर आपने भी इस 538.61 रुपये के आईपीओ पर दांव लगाया है तो अपना अलाॅटमेंट BSE की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या होगा पूरा प्रोसेस-
यह भी पढ़ें: रसोई का बजट बिगाड़ रहे खाद्य तेल, पेंट-वार्निश कारखानों में हो रही 23 फीसद खपत
सीधे लिंक से चेक करें स्टेटस
आईपोओ पर दांव लगाने वाले निवेशक Bseindia.com/investors/appli_check.aspx या फिर linkintime.co.in/MÌPO/IpoAllotment.html पर जाकर चेक कर सकते हैं।
ऐसे निवेशक जो आधिकारिक रजिस्ट्रार वेबसाइट पर जाकर अपना अलाॅटमेंट चेक करना चाहते हैं तो उन्हें ये स्टेप्स फाॅलो करने होंगे-
1- सबसे पहले linkintime.co.in/MÌPO/IpoAllotment.html को ओपन करें।
2- फिर Prudent Corporate IPO सिलेक्ट करें।
3- अपने PAN से जुड़े डीटेल्स साझा करें।
4- अब सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके आपका डीटेल्स आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक –
1- सबसे पहले Bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
2- प्रूडेंट कॉर्पोरेट आईपीओ का एप्लीकेशन नंबर लिखें।
संबंधित खबरें
3- पैन से जुड़ी जानकारी साझा करें।
4- पैन डीटेल्स लिखें।
5- I’m not a robot पर क्लिक करें।
6- Submit पर क्लिक करें।