हर्षा इंजीनियरिंग (Harsha Engineers IPO) के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए बड़ी अपडेट है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी बुधवार को किया जा सकता है। कोई भी निवेशक बीएसई की वेबसाइट पर जाकर यह अलॉटमेंट देख सकता है। आइए जानते हैं क्या है इसका प्रोसेस, साथ ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का क्या हाल है?
हर्षा आईपीओ जीएमपी (Harsha Engineers IPO GMP)
ग्रें मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट हर्षा आईपीओ को लेकर काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार हर्षा आईपीओ का ग्रे मार्केट प्राइस आज 240 रुपये है। जोकि कल तुलना में 45 रुपये अधिक है। मंगलवार को कंपनी का जीएमपी 195 रुपये था।
यह भी पढ़ेंः 2 रुपये के शेयर का कमाल, निवेशकों को 10 साल में मिला 5,805% का रिटर्न
कैसे चेक कर सकते हैं शेयरों का अलॉटमेंट
कोई भी निवेशक बीएसई की वेबसाइट या Link Intime’s वेब लिंक के जरिए अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। निवेशक bseindia.com/investors/appli_check.aspx या linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक प्रोसेस
1- सबसे पहले निवेशक linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर जाएं।
2- इसके बाद हर्षा इंजीनियरिंग आईपीओ सिलेक्ट करें।
3- अपने पैन की जानकारी साझा करें।
4- सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट आपके सामने दिख जाएगा।
बीएसई की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
1- सबसे पहले bseindia.com/investors/appli_check.aspx लिंक पर जाएं।
2- हर्षा इंजीनियरिंग आईपीओ सिलेक्ट करें।
3- इसके बाद हर्षा आईपीओ एप्लिकेशन नंबर लिखें।
4- अपने पैन से जुड़ी जानकारी साझा करें।
5- ‘I’m not a robot’ पर क्लिक करें।
6- सब्मिट बटन पर क्लिक करें। अपका रिजल्ट आपके सामने होगा।