ऐप पर पढ़ें
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी के मुताबिक निकट अवधि निफ्टी 17,600 से 17,700 के स्तर पर निर्णायक उछाल आ सकता है। एनएसई निफ्टी के लिए तत्काल समर्थन 17,500 के स्तर पर दिख रहा है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च अनुज गुप्ता ने आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद करते हुए कहा, “तकनीकी रूप से निफ्टी और बैंक निफ्टी का रुझान सकारात्मक है।” ऐसे में सोमवार के लिए इंट्राडे ट्रेडिंग टिप्स का के बारे में अनुज गुप्ता ने कहा, “बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों पर नजर रखें।”
आज के लिए इंट्राडे स्टॉक पर शेयर बाजार के विशेषज्ञों ने खरीदने के लिए 4 ट्रेडिंग स्टॉक की सिफारिश की है, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), टाटा मोटर्स, अंबुजा सीमेंट्स और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।
Share Market Tips: घरेलू गैस के सस्ता होने से बढ़ेगी आपकी कमाई, इन 5 शेयरों पर एक्सपर्ट्स बुलिश
एक्सपर्ट सुमीत बगड़िया के शेयरों में आज अंबुजा सीमेंट्स को करेंट प्राइस पर खरीदारी की सलाह दी है। अंबुजा सीमेंट का टारगेट प्राइस ₹400 और स्टॉप लॉस ₹370 रुपये का रखा है। वहीं, इनकी पसंद का दूसरा स्टॉक है एचडीएफसी बैंक। बगड़िया ने इसे करेंट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। टारगेट प्राइस ₹1700 और स्टॉप लॉस ₹1640 का रखा है।
दूसरी ओर अनुज गुप्ता का आज का इंट्राडे स्टॉक टाटा मोटर्स और एसबीआई है। उन्होंने टाटा मोटर्स को सीएमपी पर खरीदने की सलाह दिया है। गुप्ता ने टाटा मोटर्स का टारगेट प्राइस ₹460 और स्टॉप लॉस रखा है 424 रुपये। जबकि, गुप्ता ने भारतीय स्टेट बैंक को ₹560 के टारगेट प्राइस के साथ मौजूदा मूल्य पर खरीदने और ₹509 का स्टॉप लॉस लेकर चलने की सलाह दी है।
(Disclaimer: ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं हैं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच-पड़ताल कर लें।)