कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में उछाल के बाद आज विमान ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एटीएफ के दाम बढ़ाए गए हैं।
अडानी विल्मर के शेयरों की उड़ान जारी, खरीदें या बेचें? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट
इस साल सातवीं बार एटीएफ के मूल्य में वृद्धि की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 2,258.54 रुपये प्रति किलोलीटर या दो फीसदी की वृद्धि के साथ 1,12,924.83 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
हालांकि, पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में शुक्रवार को कोई वृद्धि नहीं की गई। एटीएफ की कीमतों में 16 मार्च को अब तक की सर्वाधिक 18.3 फीसदी (17,135.63 रुपये प्रति किलोलीटर) बढ़ोतरी की गई थी।
एलपीजी सिलेंडर आज से 250 रुपये महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट
एटीएफ की कीमतों में 2022 की शुरुआत से हर पखवाड़े वृद्धि हुई है। एक जनवरी से अभी तक एटीएफ की कीमतों में 38,902.92 किलोलीटर या लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।