HomeShare Marketआग पर सख्त मोदी सरकार ओला और ओकिनावा के ई-स्कूटर को वापस...

आग पर सख्त मोदी सरकार ओला और ओकिनावा के ई-स्कूटर को वापस लेने के लिए कह सकती है

बीते कुछ समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग की घटना के बाद सरकार कार्रवाई के मूड में दिख रही है। सरकार ओला और ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को वापस लेने के लिए कह सकती है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने यह जानकारी दी है।बीते तीन सप्ताह में ओला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक और प्योर ईवी के चार स्कूटर्स में आग की घटना सामने आई हैं। इनमें से एक घटना में तमिलनाडु में ओकिनावा के स्कूटर में आग लगने पिता-पुत्री की मौत हो गई थी। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) के ग्राहकों के लिए डर पैदा हो गया है।

सड़क परिवहन मंत्रालय ने हाल ही में आगजनी की इन घटनाओं की जांच शुरू की है। आग लगने की इन घटनाओं से ना सिर्फ कंपनियों बल्कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री पर भी असर पड़ सकता है। साथ ही देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी का हब बनने के प्रयास भी पटरी से उतर सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से चारधाम यात्रा हुई महंगी

संबंधित खबरें

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरमाने का कहना है कि हमने पिछले दो महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने की घटना की विशेषज्ञों से जांच के आदेश दे दिए हैं। एक बार रिपोर्ट मिलने के बाद हम आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

बैटरी की वजह से लग सकती है आग

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माता वर्चुअल फॉरेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक संदीप केजरीवाल का कहना है कि इलेक्ट्रिक दोपहिया में आगजनी का प्राथमिक कारण वाहन मं लगी बैटरी हो सकती है। यह तेजी से उभरते ईवी बाजार में ज्यादा हिस्सा पाने के लिए आयातित उपकरणों के इस्तेमाल करने की बुराइयों को दर्शाता है। सरकार को कड़े सुरक्षा, गुणवत्ता और परीक्षण मानदंड पेश करने चाहिए। साथ ही उपभोक्ताओं को देश की जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए क्या करें और क्या न करें, के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular