HomeShare Marketआखिर क्यों Zomato के शेयर पर एक्सपर्ट हुए मेहरबान, 79 रुपये से...

आखिर क्यों Zomato के शेयर पर एक्सपर्ट हुए मेहरबान, 79 रुपये से ₹106 पर पहुंच सकता है स्टाॅक, जानिए वजह

Stock to Buy: फूड डिलिवरी स्टार्टअप जोमैटो के शेयर (Zomato share) में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कल 3 फीसदी गिरने के बाद आज फिर कंपनी के शेयर में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट है। अभी जोमैटो के शेयर एनएसई (NSE) पर 79.30 पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार विषेशज्ञों के मुताबिक, निवेशकों के लिए शेयर खरीदने का अच्छा मौका है, क्योंकि बाद में यह कंपनी मुनाफा कराएगी।

एंबिट कैपिटल ने दी ‘Buy’ रेटिंग
ब्रोकरेज हाउस एंबिट कैपिटल ने FY27E (1-वर्ष पुशबैक बनाम पहले) से 45-50% बाजार हिस्सेदारी पर निरंतर लाभप्रदता के साथ फूड ऑर्डरिंग में अगले 20 वर्षों में मजबूत पैमाने पर बिक्री से Zomato के शेयरों की रेटिंग को बदलकर ‘खरीदें’ कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, जोमैटो के शेयर ₹106 पर पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- पेटीएम-नायका-जोमैटो के IPO तो लुटिया डुबो ही रहे थे अब अडानी विल्मर भी लुढ़क रहा

एक्सपर्ट ने क्या कहा?
एंबिट कैपिटल (Ambit Capital) ने कहा, “हमने जोमैटो के मुख्य व्यवसाय में प्राइस देखा, यह स्विगी से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। स्टॉक में सुधार होगा, यह वैकल्पिकता तालिका से बाहर है। लंबी अवधि के मुख्य व्यवसाय का विश्वास काफी हद तक बरकरार है।” बता दें कि हाल ही में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने Q3 तिमाही के दौरान 67 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड शुद्ध नुकसान की सूचना दी है। स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म फिट्सो में हिस्सेदारी की बिक्री के कारण जोमैटो को ​​315.8 करोड़ रुपए मिले, इससे नुक्सान में कमी आई।  रेस्तरां भोजन की बढ़ती मांग के कारण कंपनी के राजस्व में उछाल भी आया।  

(डिस्क्लेमर- ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न की लाइव हिंदुस्तान के।)

RELATED ARTICLES

Most Popular