HomeShare Marketआखिर क्यों भाग रहा सरकारी कंपनी का ये स्टॉक? 4 दिन में...

आखिर क्यों भाग रहा सरकारी कंपनी का ये स्टॉक? 4 दिन में 32% उछला, अब 217 रुपये पर पहुंचेगा शेयर

Coal India Stock: कोल इंडिया (CIL) के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर कोल इंडिया (CIL) के शेयर 7 फीसदी की तेजी के साथ 198 रुपये पर पहुंच गए थे। जिंसों की बढ़ती कीमतों के बीच बेहतर आउटलुक से पिछले चार कारोबारी सत्रों में शेयर 32 फीसदी चढ़ा है। राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी के शेयर (PSU stock) 6 अक्टूबर, 2021 को अपने 52-वीक के ऑल टाइम हाई 203.85 रुपये के करीब पहुंच गए थे। दिनभर की तेजी के बाद कोल इंडिया का शेयर (Coal india stock price) बीएसई पर 2.19 फीसदी उछल कर  188.90 रुपये पर बंद हुआ। 

कोल इंडिया के शेयरों में तेजी की वजह
कोल इंडिया के शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह रूस-यूक्रेन में जारी जंग है। दरअसल, रूस-यूक्रेन के जंग में यूरोपीय कोयला ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है।  ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन जंग के चलते ग्लोबल स्तर पर थर्मल कोयले की आपूर्ति प्रभावित हुई है। ईंधन के लिए सबसे बड़े बाजार एशिया में बेंचमार्क थर्मल कोयले में 46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
आईसई फ्यूचर्स यूरोप के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में न्यूकैसल बंदरगाह पर जहाजों पर लोड किए गए उच्च गुणवत्ता वाले थर्मल कोयले का वायदा बुधवार को 446 डॉलर प्रति टन हो गया, जो एक ही दिन में 140.55 डाॅलर और डेटा में उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 

यह भी पढ़ें- 40 दिन में 600% तक का छप्परफाड़ रिटर्न: ये 10 पेनी स्टाॅक निवेशकों पर बरसा रहे धन

100 से अधिक बंद खदानों का निजीकरण 
कोयला मंत्रालय के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) 100 बंद पड़ी खदानों को निजी क्षेत्र को सौंपने पर विचार कर रही है। ये वे खदानें हैं, जहां विभिन्न कारणों से उत्पादन रुका है। इस प्रस्ताव को लेकर कोल इंडिया ने एक बैठक भी की है। इस बैठक में एस्सेल माइनिंग, अडानी एंटरप्राइजेज, टाटा, जेएसडब्ल्यू और जेएसपीएल जैसी निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हुईं। कंपनियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। बता दें कि इस कदम से कोयला क्षेत्र की आय में वृद्धि होगी और भारतीय अर्थव्यवस्था में ईंधन की बढ़ती मांग को पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की यह कंपनी निवेशकों को कर रही कंगाल, 41 दिन में 50 फीसदी से अधिक गिर चुका है शेयर

217 रुपये तक जाएगा शेयर 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOSL) को उम्मीद है कि जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY22) में मुनाफे में और सुधार होगा। ई-नीलामी प्रीमियम के कारण, जिसने जनवरी-फरवरी में 12 तिमाहियों के बाद 100 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया। ब्रोकरेज फर्म ने Q3 परिणाम अपडेट में कहा कि कंपनी वैश्विक कोयला बाजार में चल रही आपूर्ति की कमी का एक प्रमुख लाभार्थी है, जो भारत में आयातकों को प्रभावित कर रही है। ब्रोकरेज हाउस ने कोल इंडिया के स्टॉक (coal india stock target price) पर 217 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है और खरीदने की सलाह दी है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular