HomeShare Marketआईटी कंपनियों के शेयर बेदम, टीसीएस के नतीजों से पहले गिरा स्टॉक,...

आईटी कंपनियों के शेयर बेदम, टीसीएस के नतीजों से पहले गिरा स्टॉक, निफ्टी आईटी इंडेक्स के सभी शेयर लाल

ऐप पर पढ़ें

शेयर बाजार में बढ़त के बावजूद आईटी की दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स पर दबाव है। सेंसेक्स-निफ्टी भले ही अाज हरे निशान पर हों, लेकिन निफ्टी आईटी इंडेक्स के सभी शेयर लाल हैं। इन्फोसिस में सबसे अधिक 2.09 फीसद की गिरावट है तो वहीं, टीसीएस, विप्रो, टेक महिंद्रा, एल एंड टी माइंड ट्री गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्च तिमाही के नतीजों से पहले मंगलवार दोपहर तक 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। सेंसेक्स पर शेयर गिरकर ₹3,199 के निचले स्तर पर आ गया। वह भी तब, जब टाटा समूह की इस फर्म को दोहरे अंकों में प्रॉफिट में बढ़ोतरी दर्ज करने की उम्मीद है, जो कि टियर वन में सबसे अधिक होगी।

सरकारी बैंकों के शेयर दिखा रहे दम, पंजाब एंड सिंध ने लगाई छलांग

मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के शेयरों ने 2023 में अब तक अपने साथियों इंफोसिस और विप्रो की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। टीसीएस बुधवार को अपनी तिमाही के नतीजे जारी करेगी।

घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि टीसीएस मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के लिए तिमाही (क्यूओक्यू) पर 2.5 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज करेगी। वहीं,  ब्रोकरेज नुवामा को उम्मीद है कि टीसीएस 1.4 प्रतिशत क्रमिक वृद्धि दर्ज करेगी, जो कि इसके साथियों के बीच सबसे अधिक होगी।

घरेलू ब्रोकरेज कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में मुनाफे में वृद्धि पर टीसीएस टीयर 1 आईटी का नेतृत्व करेगी।
उधर विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि टीसीएस EBIT मार्जिन लक्ष्य से चूक सकती है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि टीसीएस क्रमिक रूप से 50 आधार अंक ऊपर 25 फीसद एबिट मार्जिन दर्ज करेगी।

एक्सिस सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि टाटा समूह की कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में 97 आधार अंकों का विस्तार होगा। इस बीच, अन्य ब्रोकरेजों को उम्मीद है कि ऑपरेटिंग मार्जिन क्रमिक रूप से 10-70 बीपीएस तक बढ़ जाएगा क्योंकि कर्मचारियों की छंटनी का दबाव कम हो जाएगा।

(Disclaimer: ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, livehindustan.com के नहीं हैं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच-पड़ताल कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular