HomeShare Marketअरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन 

अरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन 

शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन और अरब उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने मिंट को इसकी जानकारी दी है। बता दें, कंस्ट्रक्शन के अलावा कई अन्य सेक्टर में उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया था। 

यह भी पढ़ेंः इस 3 रुपये के स्टाॅक ने किया निवेशकों को मालामाल! पिछले पांच सत्रों में लगा अपर सर्किट

अफ्रीका तक फैला है कारोबार 

शापूरजी पालोनजी ग्रुप की मौजूदगी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंस सर्विस के सेक्टर में है। अलग कंपनियों में इस समूह के लिए 50 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों से अफ्रीका तक शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular