HomeShare Marketअरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी नंबर-1 पर, 2022 में सबसे अधिक...

अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी नंबर-1 पर, 2022 में सबसे अधिक बढ़ी संपत्ति, मस्क से लेकर बिल गेट्स सब रह गए पीछे

Gautam Adani Networth: भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने इस सप्ताह बिल गेट्स की जगह दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उनकी कुल संपत्ति 113 बिलियन डॉलर हो गई, जो माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के को-फाउंडर बिल गेट्स से 230 मिलियन डॉलर ज्यादा है। भारतीय टाइकून ने अपनी संपत्ति में इस साल कुल 36 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। यह दुनियाभर के अरबपतियों में सबसे ज्यादा है। वहीं, दुनिया के सबसे अमीर अरबपति एलन मस्क भी अडानी के सामने कहीं नहीं टिकते हैं। इस साल YTD में एलन मस्क की संपत्ति 28.6 अरब डाॅलर का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद तीसरे स्थान पर Bernard Arnault, दूसरे स्थान पर Jeff Bezos और पहले स्थान पर एलन मस्क हैं। वहीं, इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 11 वें पायदान पर हैं। 

पिछले 24 घंटों में कितनी बढ़ी संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में एलन मस्क की संपत्ति में 17.0 अरब डाॅलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद Larry Ellison की संपत्ति में 2.87 अरब डाॅलर का इजाफा हुआ है। तीसरे स्थान पर Bernard Arnault हैं, इनकी संपत्ति में 1.96 अरब डाॅलर की बढ़ोतरी हुई है। Jeff Bezos की संपत्ति में 1.88 अरब डाॅलर का इजाफा हुआ है। इसके बाद गौतम अडानी की संपत्ति में 1.79 अरब डाॅलर का इजाफा हुआ है। 

यह भी पढ़ें- 2 दिन में 37% चढ़ा FMCG कंपनी का यह शेयर, 504 रुपये पर पहुंच गया स्टॉक

संपत्ति में दोगुनी तेजी
अडानी ग्रुप के चेयरमैन की संपत्ति 2021 की शुरुआत से दोगुनी से अधिक हो गई है। अडानी ग्रीन एनर्जी का दुनिया का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर बनना चाहता है। हाल ही में कंपनी ने कहा है कि वह रिन्यूएबल एनर्जी पर 70 बिलियन डाॅलर तक का निवेश करेगा। अडानी ने अपनी चैरिटी देने में भी इजाफा किया है। जून में अपने 60 वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए 60,000 करोड़ (7.7 बिलियन डाॅलर) दान करने का ऐलान किया था। हेल्थ केयर, एजुकेशन और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए दान का मैनेजमेंट अडानी फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। वहीं, बिल गेट्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह इस महीने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को 20 बिलियन डॉलर का दान दे रहे हैं क्योंकि परोपकारी दिग्गज अपनी देने की गति को तेज करने की योजना बना रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular