HomeShare Marketअरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, नए साल में अडानी की बम-बम, एलन...

अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, नए साल में अडानी की बम-बम, एलन मस्क को नुकसान, बर्नार्ड का घटा रुतबा

ऐप पर पढ़ें

 साल 2024 की शुरुआत अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए धमाकेदार रही। पिछले तीन दिन की कमाई में अडानी ने दुनिया के सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अबतक अडानी की संपत्ति 5.64 अरब डॉलर बढ़ी है। इसमें से 4.01 अरब डॉलर तो बुधवार को ही बढ़ गई, जब सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग केस में फैसला सुनाया। अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल से अडानी की संपत्ति एक ही दिन में 4.01 अरब डॉलर बढ़ गई।

यह भी पढ़ेंबड़े फैसले से ठीक पहले अडानी ग्रुप के शेयरों में तूफान, 14% तक की तेजी

अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक पायदान ऊपर चढ़कर 14वें पर पहुंच गए हैं। जबकि, मुकेश अंबानी 12वें पायदान पर हैं। अडानी इस साल अब तक के टॉप गेनर हैं। इससे पहले साल 2023 के वह टॉप लूजर रहे। पिछले साल के टॉप गेनर एलन मस्क इस साल की अब तक की कमाई में टॉप लूजर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। तीन दिन में एलन मस्क ने करीब 9 अरब डॉलर गंवाए हैं। बुधवार को ही उनकी संपत्ति में 7.13 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई।

जेफ बेजोस ने बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ा

एलन मस्क अभी भी 220 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। इस बीच अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस ने बर्नार्ड अर्नाल्ट को दूसरे नंबर से तीसरे पर ढकेल दिया है। बर्नार्ड की संपत्ति तीन दिनों में ही 11.6 अरब डॉलर घटकर 167 अरब डॉलर रह गई है।

टॉप-3 ने गंवा दिए 25 अरब डॉलर

दुनिया के टॉप-10 अमीरों में से वॉरेन बफेट को छोड़ सभी के लिए साल 2024 का आगाज अच्छा नहीं रहा। 10 में से 9 अरबपतियों ने इस तीन दिन में करीब 35 अरब डॉलर गंवाए हैं। इनमें सबसे अधिक नुकसान वाले टॉप 3 हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट, एलन मस्क और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति में 25 अरब डॉलर तीन दिन में स्वाहा हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular