आज घरेलू शेयर बाजार और विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार गणेश चतुर्थी के अवसर पर बंद हैं। इससे पहले घरेलू शेयर बाजार जहां बंपर उछाल के साथ बंद हुए तो वहीं अमेरिकी शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई। बता दें मंगलवार को डाऊजोंस 308 अंक या करीब एक फीसद टूटकर 31790 रुपये पर बंद हुआ तो नैस्डैक 1.12 फीसद या 134 अंक लुढ़क कर 11883 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी भी 1 फीसद से अधिक फिसला।
निवेशकों की झोली में एक ही दिन में 5.68 लाख करोड़ रुपये गिरे
जहां तक घरेलू शेयर बाजारों की बात है तो बीएसई और एनएसई के लिए मंगलवार मंगलमय रहा। इससे निवेशकों की पूंजी एक ही दिन में 5.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,564.45 अंक यानी 2.70 फीसद के जबरदस्त उछाल के साथ 59,537.07 अंक पर पहुंच गया। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 1,627.16 अंक यानी 2.80 फीसद की बढ़त के साथ 59,599.78 अंक तक भी चढ़ गया था।
Adani Group Share Price: अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों का कमाल, 1 लाख रुपये को 83 लाख तक बनाया
2,80,24,621.83 करोड़ रुपये पर पहुंचा मार्केट कैप
बाजार में जोरदार तेजी के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 5,68,305.56 करोड़ रुपये चढ़कर 2,80,24,621.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयर लाभ में रहे। बजाज फिनसर्व में सबसे अधिक 5.47 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। वहीं बजाज फाइनेंस का शेयर 4.86 फीसद चढ़ गया।