HomeShare Marketअमूल ने राकेश झुनझुनवाला को यूं किया याद, शेयर किया दिल छू...

अमूल ने राकेश झुनझुनवाला को यूं किया याद, शेयर किया दिल छू जाने वाला डूडल 

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का निधन रविवार को हो गया था। बिग-बुल के अचानक चले जाने से जहां उनके प्रशंसक और चाहने वाले उन्हें अपने तरीके से याद कर रहे हैं। उनकी बातें निवेशकों को राह दिखाती थी। राकेश झुनझुनवाला के निधन पर अमूल की तरफ से एक बेहतरीन डूडड शेयर किया गया है। अमूल ने यह डूडल अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 

यह भी पढ़ें: Multibagger Stock: एक महीने में 25% तक का रिटर्न, इन तीन मल्टीबैगर शेयरों ने किया निवेशकों को मालामाल

अमूल की तरफ से शेयर किए गए डूडल में राकेश झुनझुनवाला चेयर पर बैठकर हाथ हिला रहे हैं। मानों वह कह रहे हैं कि आने वाले समय में भी शेयर बाजार छलांग लगाता रहेगा। इसके अलावा डूडल में ‘अपने बल से बुलंद बना’ लाइन भी शेयर की गई है। बता दें, राकेश झुनझुनवाला ने 5000 रुपये से अपना निवेश शुरू किया था। और देखते ही देखते वह हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हो गए। 

कुछ ऐसा था राकेश झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो 
     
उनके पोर्टफोलियो में स्टार हेल्थ, टाइटन, रैलिस इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन होटल्स कंपनी, एग्रो टेक फूड्स, नजारा टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स शामिल हैं। जून तिमाही के अंत तक उनका 47 कंपनियों में निवेश था। टाइटन, स्टार हेल्थ, टाटा मोटर्स और मेट्रो ब्रांड्स जैसी कंपनियों में उनकी बड़ी हिस्सेदारी थी।  वह हंगामा मीडिया और एप्टेक के चेयरमैन थे। वह कई कंपनियों के निदेशक मंडल में भी शामिल थे।  

राजस्थान में हुआ था बिग बुल का जन्म
     
झुनझुनवाला का जन्म पांच जुलाई, 1960 को राजस्थान के परिवार में हुआ था। वह मुंबई में पले-बढ़े थे। मुंबई में उनके पिता आयकर आयुक्त थे।  उन्होंने साइडेन्हेम कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की और बाद में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) में नामांकन कराया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular