ऐप पर पढ़ें
दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट (Top-10 Billionaire) से बाहर हो चुके एशिया के सबसे रईस अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को एक और झटका लग सकता है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग बहुत जल्द पछाड़ देंगे। अंबानी और जुकरबर्ग के बीच केवल 1 अरब डॉलर का ही फासला रह गया है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में इस समय अंबानी 76.3 अरब डॉलर के साथ 12वें स्थान पर हैं तो मार्क जुकरबर्ग 75.3 अरब डॉलर के साथ 13वें पोजीशन पर। इस साल अब तक जुकरबर्ग के नेटवर्थ में जहां 29.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है तो वहीं, मुकेश अंबानी को 10.8 अरब डॉलर का झटका लगा है। दोनों के नेटवर्थ में आए इस बदलाव के पीछे बहुत हद तक उनकी कंपनियों के शेयर भी जिम्मेदार हैं। इस साल अबतक मेटा के शेयर में 64 फीसद से अधिक का उछाल आया है, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर इस अवधि में 13.45 फीसद लुढ़के हैं।
अडानी को इस साल अब तक 64.5 अरब डॉलर की चपत
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सबसे अधिक नुकसान अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को हुआ है। इस साल अब तक उन्होंने 64 अरब डॉलर से अधिक गंवाए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उनके शेयरों में आई भारी गिरावट की वजह से उनकी संपत्ति अब 56 अरब डॉलर रह गई है। रिपोर्ट से पहले 124 अरब डॉलर के करीब थी। इस लिस्ट में अडानी तीसरे नंबर पर पहुंच गए थे, लेकिन एक रिपोर्ट उन्हें टॉप-30 से भी कर दिया। अब रैंकिंग में थोड़ी सुधार के साथ वह 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
अडानी ग्रुप ने बनाई नई कंपनी, क्या है नाम, क्या होगा काम, जानें सबकुछ
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बर्नार्ड अर्नाल्ट 184 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे पर एलन मस्क हैं, जिनके पास 172 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है। जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर 123 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हैं। बिल गेट्स, वॉरेन बफेट के पास क्रमश: 115 अरब डॉलर और 105 अरब डॉलर की संपत्ति है।