HomeShare Marketअब टाटा ग्रुप बनाएगा iPhone, खरीद रहा बेंगलुरु में प्लांट, iPhone 15...

अब टाटा ग्रुप बनाएगा iPhone, खरीद रहा बेंगलुरु में प्लांट, iPhone 15 से हो सकती है शुरुआत

ऐप पर पढ़ें

टाटा ग्रुप जल्द ही iPhone बनाना शुरू कर सकता है। टाटा ग्रुप, अप्रैल के आखिर तक विस्ट्रॉन के iPhone प्लांट का टेकओवर पूरा कर सकता है। विस्ट्रॉन का आईफोन प्लांट बेंगलुरु में है। टेकओवर पूरा होने के बाद ऐपल प्रॉडक्ट्स के लिए यह देश की पहली घरेलू प्रॉडक्शन लाइन होगी। यह बात बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप ने पहले ही प्लांट में ऑर्गेनाइजशनल बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। 

प्लांट में टाटा ग्रुप कर सकता है iPhone 15 का प्रॉडक्शन
कयास लगाए जा रहे हैं कि टेकओवर के बाद टाटा ग्रुप इस प्लांट में iPhone 15 बनाना शुरू कर सकता है। मौजूदा समय में विस्ट्रॉन के इंडियन प्लांट में iPhone 12 और iPhone 14 का प्रॉडक्शन हो रहा है। प्रॉडक्शन का यह काम प्लांट की 8 लाइन में होता है। बेंगलुरु प्लांट, टाटा ग्रुप के पास जाने के बाद विस्ट्रॉन (Wistron) पूरी तरह से भारतीय बाजार से बाहर हो जाएगी, क्योंकि भारत में यह ऐपल प्रॉडक्ट्स बनाने वाला कंपनी का इकलौता प्लांट है।

यह भी पढ़ें- मल्टीबैगर कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, 5% के अपर सर्किट पर पहुंचे शेयर

ऐपल के साथ बिजनेस बढ़ाने के लिए टाटा ने उठाए कई कदम
टेकओवर प्रोसेस के तहत फैक्ट्री में करीब 2000 वर्कर्स की छंटनी की जा सकती है। इसके अलावा, करीब 400 मिड-लेवल एंप्लॉयीज की छंटनी हो सकती है। साथ ही, 4-5 सीनियर लेवल एग्जिक्यूटिव्स कंपनी से जा सकते हैं। ऐपल प्रॉडक्ट्स के लिए भारत का मार्केट करीब 600 मिलियन डॉलर का है। प्लांट का यह टेकओवर बेहद अहम है, खासतौर से ऐसे समय में जबकि ऐपल चीन की बजाय भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की सोच रहा है। ऐपल के साथ अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए टाटा ग्रुप ने कई और कदम भी उठाए हैं। टाटा ग्रुप ने तमिलनाडु प्लांट में और हायरिंग की है, इस प्लांट में iPhone के पार्ट्स बनते हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि टाटा ग्रुप Pegatron की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को भी खरीद सकता है। 

यह भी पढ़ें- Coca-cola और Pepsi को टक्कर देने वाली कंपनी से हाथ मिलाएंगे अंबानी!

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular