HomeShare Marketअब ऑफिस आइए वर्ना एक्शन होगा..मूनलाइटिंग के बीच कर्मचारियों पर TCS सख्त

अब ऑफिस आइए वर्ना एक्शन होगा..मूनलाइटिंग के बीच कर्मचारियों पर TCS सख्त

आईटी सेक्टर में मूनलाइटिंग पर छिड़ी बहस के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वर्क फ्रॉम होम के आदी हो चुके कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है। TCS ने एक इंटरनल मेल में कहा है कि कोरोना के बाद स्थिति सामान्य हो चुकी है और अब हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आना अनिवार्य है। इसका पालन नहीं करने को गंभीरता से लिया जाएगा और कठोर कदम उठाए जा सकते हैं। 

आपको बता दें कि आईटी कंपनियां कर्मचारियों की मूनलाइटिंग यानी एक ही समय में दूसरे तरीके से पैसे कमाने के तरीके से खफा हैं। इस वजह से विप्रो ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाल दिया है। 

क्या है मेल में: TCS ने कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए ईमेल भेजे हैं। ईमेल के मुताबिक रोस्टर निर्धारित किया जाएगा और इसी के अनुसार कर्मचारियों को आना होगा। हालांकि, इसके लागू करने की कोई समयसीमा नहीं दी गई है लेकिन कर्मचारियों को अधिक जानकारी के लिए अपने एचआर से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

ये पढ़ें-कर्मचारियों पर पाबंदी लगाना गलत..मूनलाइटिंग के समर्थन में मोदी सरकार के मंत्री, IT कंपनियों को झटका

इससे पहले टीसीएस ने कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन किया था। टीसीएस ने कैंपेन में ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular