Adani Power Stock Price: गौतम अडानी (Gautam Adani) की पावर कंपनी अडानी पावर (Adani power ltd.) के शेयर इन दिनों उड़ान भर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशंस में अडानी पावर के शेयर (Adani power share) लगातार अपर सर्किट को हिट कर रहा है। आज मंगलवार को भी यह शेयर अपर सर्किट को हिट किया और करीबन 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 232.90 रुपये पर बंद हुआ है। इससे पहले सोमवार को कंपनी के शेयर 211.75 रुपये पर बंद हुए थे। बताया जा है कि इसके पीछे कई वजह हैं, इनमें एक बड़ी वजह ब्लॉक डील भी है। दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने करीब 32 लाख शेयर या 0.2 फीसदी इक्विटी के लिए एक ब्लॉक डील किया है। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं है कि खरीदार या विक्रेता कौन हैं और न ही इस बारे में अधिक जानकारी दी गई है लेकिन इस खबर के आते ही शेयरों को खरीदारी बढ़ गई।
अडानी पावर को मिला राजस्थान डिस्कॉम से 3,000 करोड़ रुपये का बकाया
इसके अलावा ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी पावर को राजस्थान की राज्य के स्वामित्व वाली बिजली वितरण कंपनियों से हाई ईंधन लागत के मुआवजे के रूप में ब्याज के साथ 3,000 करोड़ रुपये का बकाया मिला है। 25 फरवरी को, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान डिस्कॉम को चार सप्ताह के भीतर ब्याज के साथ 3,048.63 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा, जिसमें विफल रहने पर डिस्कॉम अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होना था। सूत्रों के मुताबिक, “31 मार्च की सुनवाई में अडानी पावर ने अदालत को सूचित किया कि राजस्थान डिस्कॉम ने 30 मार्च को कंपनी को 3,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।”
यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के 2 स्टॉक पर मॉर्गन स्टेनली का ‘ओवरवेट’ टैग, बिग बुल का भी फेवरेट, अभी दांव लगाने पर बड़ा मुनाफा
संबंधित खबरें
एस्सार पावर का किया टेकओवर
अडानी पावर ने हाल ही में एस्सार पावर की मध्य प्रदेश के महान में 1,200 मेगावॉट क्षमता की बिजली परियोजना का टेकओवर किया है। अडानी पावर ने कहा था कि उसने ने एस्सार पावर एमपी लि. (ईपीएमपीएल) की 100 प्रतिशत चुकता शेयर पूंजी और प्रबंधन नियंत्रण का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।’’ ईपीएमपीएल के पास मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 1,200 मेगावॉट क्षमता की तापीय बिजली प्लांट है। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी कहा था कि वह मुंद्रा में एपीएमयूएल के बिजली प्लांट में लिक्विड अमोनिया के उपयोग के साथ प्रयोग कर रही है। इसके अलावा अडानी पावर में अडानी ग्रुप के 6 सब्सिडियरी का वियल किया जा रहा जिससे अडानी पावर और ज्यादा मजबूत कंपनी के रूप में उभरेगी। इन तमाम खबरों के बीच अडानी पावर के शेयर लगातार तेजी से भाग रहे हैं।
यह भी पढ़ें- रॉकेट बना अडानी ग्रुप का यह शेयर, दो महीने में निवेशकों को 160% का रिटर्न, क्या अब शेयर को बेच देना चाहिए?
एक महीने में 100% का रिटर्न
अडानी पावर के शेयर आज अपने 52 सप्ताह के हाई लेवल पर पहुंच गया है। स्टॉक को बहुत बारीकी से ट्रैक किया जा रहा है। यह शेयर इस साल YTD के हिसाब से अब तक 130.11% का मल्टीबैगर रिटर्न (Adani power stock multibagger return) दिया है। एक महीने में यह शेयर 100.17% उछला है। वहीं, पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में इस शेयर में 39.04% तक की तेजी देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के इन स्टाॅक्स ने आज बनाए रिकाॅर्ड, निवेशकों की हुई बंपर कमाई, क्या आपके पास हैं ये शेयर?
470 रुपये तक जा सकता है शेयर
IIFL Securities इस शेयर को ‘BUY’ रेटिंग दी है और मिड टर्म के लिए इसका टारगेट प्राइस 460-470 रुपये रखा है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता के मुताबिक, कंपनी ने हाल ही में एस्सार पावर एमपी का अधिग्रहण किया है। अडानी पावर मुंद्रा में एपीएमयूएल के इलेक्ट्रिसिटी प्लांट में लिक्विडिटि अमोनिया के उपयोग के साथ भी प्रयोग कर रहा है। इसके अलावा फ्यूल रेट बढ़ रहे हैं, इससे हायड्रा पावर पर साकारात्मक असर पड़ेगा।