HomeShare Marketअपने ही शेयर खरीदेगी कपड़ा बनाने वाली ये कंपनी, 8% तक चढ़...

अपने ही शेयर खरीदेगी कपड़ा बनाने वाली ये कंपनी, 8% तक चढ़ गया भाव

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बिकवाली हावी रही। इस वजह से सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि, कई कंपनियों के स्टॉक ने निवेशकों को इंट्रा-डे में तगड़ा रिटर्न दिया है। ऐसी ही एक कंपनी SP Apparels है। दरअसल, बच्चों के कपड़े बनाने वाली कंपनी SP Apparels ने शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद इंट्रा-डे में स्टॉक का भाव 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया।

क्या कहा कंपनी ने: दरअसल, SP Apparels ने बताया है कि उसके बोर्ड ने ₹585 प्रति शेयर पर 6 लाख शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है। इसकी रिकॉर्ड तिथि 7 अक्टूबर, 2022 तय की गई है। कंपनी के मुताबिक बायबैक साइज में बायबैक के लिए कोई भी खर्च शामिल नहीं है। 

क्या है इसके मायने: आपको बता दें कि कोई कंपनी शेयर बायबैक प्रोसेस के जरिए मौजूदा शेयरधारकों से अपने ही शेयर खरीदती है। कंपनी द्वारा ये शेयर प्रीमियम पर वापस खरीदे जाते हैं। यह शेयरधारकों को पैसा लौटाने का एक वैकल्पिक कर-कुशल तरीका हो सकता है। शेयर बायबैक से प्रचलन में शेयरों की संख्या कम हो जाती है, जिससे शेयर मूल्य और प्रति शेयर आय (ईपीएस) बढ़ सकती है।

ये पढ़ें-एक डील का असर, रॉकेट बना Yes बैंक का शेयर, एक्सपर्ट बोले- अभी और बढ़ेगा भाव

बहरहाल, बायबैक की घोषणा के बाद SP Apparels के शेयर 8% से ज्यादा बढ़कर 450 रुपये के पार पहुंच गए। कारोबार के अंत में भाव 431.60 रुपये था, जो एक दिन पहले के मुकाबले 2.81% की तेजी को दिखाता है। कंपनी की बात करें तो भारत में बच्चों के लिए बुने हुए कपड़ों की निर्माता और निर्यातक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular